फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Every child in the world is a creature of God

संसार में हर एक जीव परमात्मा की संतान

Mon, 06 Apr 2015 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Mon, 06 Apr 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
Every child in the world is a creature of God
स्वामी अड़गड़ानंद महराज ने कहा है कि हर जीव एक परमात्मा की संतान है। जिस परिवार का एक व्यक्ति परमात्मा से जुड़ जाता है उसका कुल धन्य हो जाता है। बिना भजन से ईश्वर के दर्शन नहीं होता है। वह रविवार की दोपहर घोसाव गांव स्थित अरविंद सिंह के आवास पर श्रद्धालुओं के बीच प्रवचन कर रहे थे।
विज्ञापन


प्रवचन का रसपान कराते हए स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज ने कहा कि भजन में तमाम ऐसे सवाल है जो पूछे नहीं जाते। बहुत से उत्तर भी ऐसे हैं जो बताए नहीं जा सकते। भजन एक ऐसा आत्मीयता भरा गीत है जो ईश्वर और मनुष्य के बीच की दूरी को और         करीब ला देता है। उन्होंने कहा कि घर पर आए हुए मेहमान को कभी लौटाना नहीं चाहिए। यह तो भगवान का रूप होते हैं। साथ ही अतिथि देवो भव: को सार्थक करते हैं।
विज्ञापन


वह इंसान धन्य है जिसके घर भगवानरूपी मेहमान पधारा और उसने उसका आतिथ्य सत्कार किया। कहा कि गीता के अनुसार मनुष्य आचरण करे तो निश्चित रूप से उसका मोक्ष हो जाता है। माया में कोई ऐसी ताकत नहीं होती है जो मानव का नुकसान कर दे। गीता भगवान के मुख की वाणी है। अगले जन्म में साधना जहां से छूटी है वहीं से शुरू हो जाती है। गीता को पढ़ने से मानव के हर सवाल का जवाब मिल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराज ने भक्तों को हिदायत दी कि गीता के पढ़ने से जीवन में भटकाव नहीं होता है। गीता हमारा धर्मशास्त्र है। रोज सुबह-शाम आधा घंटा अध्ययन करना चाहिए। ताकि दुनिया की सभी बुरी आदतों से बचा जा सके। प्रवचन के दौरान माला सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह, विनय कुमार दुबे, रामचंद्र सिंह, मनोज दुबे, लाल प्रताप सिंह आदि मौजूद थे। आयोजक संजय सिंह ने आभार जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed