{"_id":"38beb54037225caa0ddcf625a3508e1d","slug":"events-can-not-be-of-shbhoj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिचड़ी सहभोज का किया आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिचड़ी सहभोज का किया आयोजन
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Wed, 14 Jan 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
भाजपा की ओर से रोडवेज तिराहा के पास खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया। टीडी कालेज के प्रबंधक अशोक कुमार सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। जिला संयोजक संतोष त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी के निर्देश पर यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष होता है।
विभाग सह संयोजक अशोक कुमार मौर्य ने कहा कि इस तरह के आयोजन से आपसी सद्भाव को बढ़ावा मिलता है। पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन की मजबूती में यह कार्यक्रम सहयोग करेगा। इस मौके पर अरविंद सिंह, रविशंकर सिंह, इख्तेखार अहमद, डा. दिनेश सिंह बब्बू, माधुरी गुप्ता, मेनका सिंह आदि रहे। उधर, भाजपा नगर इकाई की ओर से चकप्यार अली दलित बस्ती में जोगेंद्र निषाद, छविराज सोनकर की देखरेख में खिचड़ी सह भोग का भी आयोजन किया गया।