फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Encroachment in city traffic

शहर के यातायात में अतिक्रमण बना रोड़ा

Sat, 09 Nov 2019 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Encroachment in city traffic
04- जिला अस्पताल के सामने सड़क पर दुकान लगाकर किया गया अतिक्रमण। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। शहर और ग्रामीण इलाकों में सुचारु यातायात में अतिक्रमण बड़ी बाधा है। शहर की संकरी सड़कें की पटरियां अतिक्रमण की भेंट चढ़ जा रही हैं। सड़क पर वाहनों की संख्या बढ़ने पर यातायात व्यवस्था बेपटरी हो जाती है। जेसीज से ओलंदगंज तक की सड़क की नापी कराई गई थी। तब ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सत्यप्रकाश एवं नगरपालिका अधिशासी अधिकारी ने 22 लोगों को नोटिस दिया था। परंतु न उन्होंने अवैध कब्जा हटाया और न ही नगर पालिका ने हटवाने की जरूरत समझी।
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था में अतिक्रमण सबसे बड़ी समस्या है। शहर का कोई ऐसा रोड नहीं है जिस पर अतिक्रमण न हो, ओलंदगंज की फल वाली गली में तो लोग पैदल तक नहीं आ जा सकते है। अतिक्रमण की वजह से शाही पुल से कोतवाली तक वाहन रेंगते हुए जाते है। इसके अलावा सिपाह, सिविल लाइन, बदलापुर पड़ाव, मछलीशहर पड़ाव, मल्हनी पड़ाव, चहारसू, शाही किला रोड, सिपाह सहित 20 से अधिक रोड पर अतिक्रमण होने के नाते लोगों को जाम में फंसकर जूझना पड़ता है। इसके कारण ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो जाती है। शहर में जगह-जगह पटरियों पर दुकानदार सामान लगा दिये हैं। कुछ जगह लोगों ने पटरियों पर ही सीढिय़ों और चबूतरे का निर्माण करा लिया है। अतिक्रमण हटाने के लिए बार-बार अभियान भी चलाया जाता है, लेकिन कुछ दिन बाद पहले की तरह ही स्थिति हो जाती है। स्थानीय लोगों के सहयोग न करने के कारण अभियान भी सफल नहीं होता। इतना ही नहीं, नेता इस मुद्दे पर राजनीतिक रोटियां सेकने लगते हैं। इस कारण प्रशासन हाथ पीछे खींच लेता है।
विज्ञापन

डीएम दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि शहर को साफ - सुंदर बनाने की तैयारी है। सड़कों पर से अतिक्रमण हटाकर शहर को सुंदर बनाने का प्लान तैयार कराया जा रहा है। शीघ्र ही इसे अमल में लाया जाएगा।

05- ओलन्दगंज चौराहे पर सड़क पर दुकान लगाकर किया गया अतिक्रमण।

05- ओलन्दगंज चौराहे पर सड़क पर दुकान लगाकर किया गया अतिक्रमण।- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed