फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Empty pockets of customers, businesses destroyed

ग्राहकों की जेब खाली, कारोबार चौपट

Fri, 18 Nov 2016 12:59 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Fri, 18 Nov 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Empty pockets of customers, businesses destroyed
प्रधान डाकघर में बड़े नोट बदलने के लिए लगी महिलाओं की लंबी कतार।
हजार और पांच सौ रुपये का नोट बंद किए जाने का असर रसोई से लेकर बाजार तक दिख रहा है। कारोबारी, मजदूर, किसान, गृहणियां सभी के सामने एक नई मुसीबत सी आ खड़ी हो गई है। लोगों को सूझ भी नहीं रहा कि आखिर इस समस्या से छुटकारा कब और कैसे मिलेगा।
विज्ञापन


ग्राहकों की जेब खाली होने से सब्जी, फल, किराना सब कारोबार सिमटकर आधा रह गया है। खास तौर से कच्चे माल का बाजार तेजी से गिरा है। सौदा खराब होने के डर से कारोबारी नो प्राफिट नो लास के फार्मूले पर बेच दे रहे हैं। अमर उजाला ने गुरुवार को बाजार की पड़ताल की।
विज्ञापन


गोभी जो  20 से 25 रुपये फूल बिक रही थी वह अब बाजार में 10 से 15 रुपये में बिक रही है। यही नहीं सब्जियों का दाम सब कुछ और शाम को कुछ और हो जा रहा है। सुबह जो पालक 16 रुपये किलो बिक रही वही शाम को दूकानदार 8 से 10 रुपए किलो की दर से  चिल्ला चिल्ला कर बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैगन जो 25 रुपये किलो था अब  20 रुपये में बिक रहा है। हरी मटर 120 रुपये किलो की दर से बिक रही थी अब 80 रुपये किलो हो गई है। अलबत्ता टमाटर की कीमत बढ़ी है। इसलिए कि टमाटर बाहर से आ रहे थे वह अब मंडी में नहीं आ रहे।  24 रुपये किलो की दर से बिकने वाला टमाटर अब 32 रुपये में मिल रहा है।

बाहर से आने वाले फल के दाम भी बढ़े हैं। सेब 80 रुपये से 100 रुपये किलो हो गया। संतरा 60 से 80 रुपये में और जो 100 रुपये किलो था वह अब 120 रुपये किलो की दर से बिक रहा है। वजह यह कि बाहर से आने वाले फल नोट बंदी के बाद से पैदा हुए संकट के कारण उनकी आपूर्ति नहीं हो पा रही है।


शापिंग माल का कारोबार शुरुआत के पांच दिनों तक पूरी तरह ठप हो गया था अब धीरे धीरे शापिंग मालों में भीड़ बढ़ने लगी है। एटीएम और क्रेडिट कार्ड से खरीददारों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed