फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Emphasis on nutritious food in farmer awareness program

Jaunpur News: कृषक जागरूकता कार्यक्रम में पोषण युक्त भोजन पर बल

Tue, 02 Sep 2025 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on nutritious food in farmer awareness program
कृषि विज्ञान केंद्र पर सोमवार को सात दिवसीय राष्ट्रीय पोषण सप्ताह दिवस के प्रथम दिन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार कनौजिया ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में संतुलित आहार को स्वस्थ जीवन की नींव बताते हुए ग्रामीण समाज को पोषणयुक्त भोजन अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम समन्वयक एवं गृह विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. प्रगति यादव ने महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण की महत्ता पर बताई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गलत खानपान और जीवनशैली से कुपोषण, मोटापा, मधुमेह जैसी बीमारियां बढ़ रही हैं। उन्होंने संतुलित आहार, हरी सब्ज़ियों, अनाज, दालों और दूध उत्पादों के सेवन को आवश्यक बताया। उद्यान वैज्ञानिक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने फल एवं सब्ज़ियों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि घर पर बागवानी करना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होने के साथ-साथ आय का साधन भी बन सकता है। उन्होंने पोषण वाटिका और रसोई बागवानी को अपनाने के व्यावहारिक सुझाव दिए। कार्यक्रम में महिलाओं और युवाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और विशेषज्ञों से पोषण व स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। पादप सरंक्षण वैज्ञानिक डॉ. रूपेश सिंह ने देश में महिलाओं की स्वास्थ्य परिस्थितियों एवं उनके निवारण पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed