फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Electricity department conducted intensive checking campaign in the city

बिजली विभाग ने नगर में सघन चेकिंग अभियान

Fri, 15 Apr 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Electricity department conducted intensive checking campaign in the city
बिजली विभाग ने नगर में सघन चेकिंग अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मड़ियाहूं। नगर में अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह व एसडीओ संजय गुप्ता के साथ विद्युत विभाग की संयुक्त टीम के नेतृत्व में विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर में बिजली के 10 हजार से ऊपर बड़े बकायेदारों से वसूली की गई। साथ ही साथ जिन बकायेदारों द्वारा बकाया राशि नहीं जमा किया गया उन पर कार्यवाही करते हुए उनका विद्युत कनेक्शन काट दिया गया। कटिया कनेक्शन तथा बाईपास कनेक्शन से विद्युत चोरी करने वालों का विद्युत विभाग के द्वारा कार्यवाही भी की गई। जिनका मीटर खराब व डिस्प्ले नहीं आने पर उनका तत्काल मीटर भी लगवाया गया।

अधिशासी अभियंता विद्युत खंड ने बताया कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम द्वारा आदेश के अनुसार चेकिंग कराया जा रहा है। जिसमें जितने भी कटिया कनेक्शन या बाईपास कनेक्शन हैं। उन कनेक्शन की सघन चेकिंग की जा रही है। जो बिजली चोरी या बाईपास कनेक्शन के अनियमितता में पाया जाता है उसके खिलाफ बिजली अधिनियम एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। जांच में यह पाया गया कि बहुत से उपभोक्ता ऐसे हैं कि घर के कनेक्शन को दुकान में इस्तेमाल कर रहे हैं । उन कनेक्शन को घरेलू से कमर्शियल भी किया जा रहा है। सुबह और शाम बिजली शेड्यूल के अनुसार बिना उपभोक्ता को नुकसान पहुंचाए लगातार चेकिंग की जाएगी। यह चेकिंग आने वाले 100 दिनों तक निरंतर चलेगी जिससे जो लाइन लॉसेस व एटीएनसी लासेंस हैं उसे कम किया जा सके । इस मौके पर एसडीओ मड़ियाहूं संजय गुप्ता, जेएमटी अवधेश यादव ,सूरज सोनी, निसार अहमद, संतोष जयसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

जितेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed