फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Elderly person found unconscious on the road

सड़क पर अचेत मिले अधेड़ की मौत

Wed, 10 Jun 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Elderly person found unconscious on the road
जफराबाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोपीपुर गॉव के पास मंगलवार की रात बेहोशी की हालत में मिले अधेड़ की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। उसकी पहचान मुन्ना पांडेय 45 निवासी गोरखपुर के रूप में हुई। वह कजगांव के निकट स्थित एक ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। आशंका जताई जा रही कि अधिक दारू पीने से उसकी मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की रात गोपीपुर गांव के पास अचेतावस्था में मिले अधेड़ को देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस से उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में मौत हो गई। मृतक की पहचान होने पर ईट भट्टे पर काम कररही उसकी बेटी को सूचना दी गई। मृतक की बेटी पूजा का कहना है कि उसके पिता दारू अधिक पीते थे। दारू के नशे में वह मां को पीटते थे जिसेसे नाराज होकर मां यहां से भाग गई। थानाध्यक्ष मदनलाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही उसकी मौत की असली अवजह पता चल सकेगी। वैसे अधिक दारू पीने से मौत की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed