{"_id":"5e7f80778ebc3e72bd710efa","slug":"effect-of-lockdown-in-jaunpur-jaunpur-news-vns518037819","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के संक्रमण से निरस्त हो रहे वैवाहिक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के संक्रमण से निरस्त हो रहे वैवाहिक कार्यक्रम
विज्ञापन
जौनपुर। लॉक डाउन प्रभावी होने के बाद से होटल, रेस्टॉरेंट, लॉन में भी ताला लग गया है। आगामी दिनों में यहां होने वाले शादी, तिलक सहित अन्य मांगलिक समारोह रद्द किए जा रहे हैं। अप्रैल में होने वाली शादियों के अब तक दो सौ से अधिक बुकिंग रद्द हो चुकी है। इसके बाद की तिथियों में होने वाले कार्यक्रमों को भी लोग यह मानकर रद्द कर रहे हैं कि कहीं लॉक डाउन की अवधि आगे न बढ़े।
इस व्यवसाय से जुड़े लोगों का कहना है कि अगर लगन का सीजन ही उनकी आमदनी का जरिया है। यही हाल रहा तो काफी मुश्किल हालात से जूझना होगा। एक होटल के संचालक विशाल सिंह का कहना है कि अप्रैल में आठ और मई में सात बुकिंग थी। कोरोना के चलते लोग शादी विवाह स्थगित कर बुकिंग वापस कर रहे हैं। होटल संचालक जय प्रकाश सिंह का कहना है कि अप्रैल और मई में होटल के सभी कमरे बुक थे, लेकिन सभी कमरों की बुकिंग लोग निरस्त करा रहे हैं। वहीं पन्नालाल यादव ने बताया कि लगन के चलते अप्रैल और मई में खासी अच्छी बुकिंग हुई थी, लेकिन लॉक डाउन के कारण धीरे-धीरे सभी बुकिंग निरस्त करा रहे हैं। इस साल तो होटल का खर्च भी निकाल पाना संभव नहीं होगा। फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी का काम करने वाले बुद्धि प्रकाश तिवारी ने बताया कि 23, 24, 25 अप्रैल और 3, 4, 5 मई की बुकिंग कैंसिल हुई है। कई अन्य फोन लगातार आ रहे हैं। लॉक डाउन के कारण लोग यह फैसला ले रहे हैं।
लोग वापस करा रहे खाना बनाने का आर्डर
जौनपुर। कोरोना के संक्रमण के कारण शादी विवाह में खाना बनाने वाले कैटरर और उनके साथ काम करने वाले मजदूरों के सामने भी रोजी रोटी की समस्या खडी हो गई है। कोरोना के कारण वैवाहिक कार्यक्रम स्थगित हो रहे हैं। कैटरर का काम कर रहे नाजू बिंद का कहना है कि खाना बनाने के लिए अप्रैल और मई में कुल 20 आर्डर मिले थे। जिसमें से कुछ लोगों ने बुकिंग को निरस्त करा दिया है। उनके साथ काम करने वाले करीब 20 लोगों के सामने रोजी रोटी की समस्या है।
विज्ञापन
वापस हो रही मेकअप की बुकिंग
जौनपुर। ब्यूटी पार्लर का संचालन कर रही आशा पांडेय और निहारिका का कहना है कि कोरोना के चलते वैवाहिक कार्यक्रम स्थगित हो रहे हैं। जिसके कारण अप्रैल और मई माह की बुकिंग भी प्रभावित हो रही है। आशा का कहना है कि अप्रैल में 12 आर्डर बुक हुआ था। कुछ लोग तो फोन करके निरस्त करा रहे हैं। मई तक स्थिति सामान्य नहीं हुई तो आगे की बुकिंग भी निरस्त होने का डर है।
रोजगार नहीं मिला तो खाने के पड़ जाएंगे लाले
जौनपुर। शादी विवाह में रोड लाइट और कैटरर के साथ काम करने वाले श्रमिक इस बात को लेकर परेशान हैं कि वैवाहिक कार्यक्रम निरस्त हुए तो उनकी रोजी रोजी कैसे चलेगी। शहर के नईगंज निवासी राशिद, बब्बन, शब्बीर अली और कैटरर का काम कर रहे नाटे, फूलचंद का कहना है कि इस बार ठाला पड़ गया है। कमाई नहीं हुई पूरे साल भूखों मरना पड़ेगा।