फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Earning from Fruits and Vegetables

फल और सब्जी से करें कमाई

Thu, 15 Jun 2017 01:11 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Thu, 15 Jun 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
Earning from Fruits and Vegetables
फल और सब्जियां - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में एकीकृत बागवानी विकास मिशन दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एकीकृत बागवानी के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जफराबाद विधायक डा. हरेन्द्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित किसानों के कल्याणकारी योजनाओं के बारे मे विस्तार से बताया। साथ ही किसानों से ज्यादा से ज्यादा फल व सब्जी का उत्पादन व पशुपालन आदि करने पर जोर दिया। इसकी खेती कर किसान अच्छी आय कमा सकते है। दयाराम सोनकर एवं अभिमन्यु राय ने आधुनिक बागवानी की खेती के बारे में बताया। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि किसानों की समस्याओं के बारे में भली भांति जानते है। गांव में कहा जाता है कि आधी खेती आधी बारी इसका आशय है कि प्राचीन काल से ही खेती के साथ ही आम, अमरूद, अंावला व केले की खेती की जाती रही है।
विज्ञापन


उन्होंने अधिक से अधिक फलदार खेती कर अपनी आमदनी को दोगुनी करने की अपील की। अंत में राजाराम तिवारी को केला, सुरेन्द्र यादव को लौकी, सुरेश चन्द्र मौर्य को करैला, जोखई राम को टमाटर, अखिलेश मौर्य को कददुवर्गीय, जय सिंह को प्याज की अच्छी खेती के लिए शाल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डीडीओ दयाराम, कृषि वैज्ञानिक डा. सुरेश कन्नौजिया, डा. संन्दीप, डा. अश्वनी सिंह, भूमि सरंक्षण अधिकारी द्वितीय सुग्रीव प्रसाद वर्मा, जिला गन्ना अधिकारी हुदा सिद्दीकी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी राजेश कुमार राय ने अपने विभागीय योजनाओं के बारे मे जानकारी दिया। इस अवसर पर भाजपा नेता विनय कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed