{"_id":"e5c912be2bfff290fdd96e1c70ff51c3","slug":"duty-to-pay-the-examination-scope-head-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा ड्यूटी भुगतान के लिए प्राचार्य को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा ड्यूटी भुगतान के लिए प्राचार्य को घेरा
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
Updated Tue, 07 Apr 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
टीडी कालेज में सत्र 2013-14 की मुख्य परीक्षा में ड्यूटी करने वाले शिक्षक और कर्मचारयों के बकाए का भुगतान नहीं किए जाने के विरोध में शिक्षणेतर कर्मचारियों ने मंगलवार को प्राचार्य का घेराव किया। इस दौरार भुगतान नहीं किए जाने पर कर्मचारियों ने परीक्षा के बहिष्कार की चेतावनी भी दी।
मंगलवार को पहली पाली की परीक्षा के दौरान एक दर्जन शिक्षक और कर्मचारी प्राचार्य डा. यूपी सिंह के पास पहुंचे। उन्होंने पिछले सत्र के परीक्षा ड्यूटी के बकाए का भुगतान कराने की मांग की। शिक्षक और कर्मचारियों का कहना है कि एक वर्ष बीत जाने के बाद भी परीक्षा ड्यूटी के बकाए का भुगतान नहीं किया गया।
बता दें कि सत्र 2013-14 की मुख्य परीक्षा के दौरान ड्यूटी करने वाले शिक्षक और कर्मचारियों का अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। घेराव करने वालों में डा. देवेंद्र प्रताप सिंह, डा. नीरज सिंह मलिक, डा. शुभचित यादव, डा. आशीष दुबे, सुनील सिंह, राहुल सिंह, दीपक सिंह, संजय सिंह, रविकांत सिंह, संजय कुमार सिंह, सुजीत विक्रम सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
वित्त अधिकारी अमर चंद ने बताया कि सत्र 2013-14 की मुख्य परीक्षा के ड्यूटी का समायोजन अभी तक विश्वविद्यालय को उपलब्ध नहीं कराया गया है। समायोजन बिल आने के बाद भुगतान कर दिया जाएगा। उधर, प्राचार्य डॉ. उदय पाल सिंह ने बताया कि पिछले सत्र की परीक्षा का समायोजन बनाकर विश्वविद्यालय को भेज दिया गया है। विश्वविद्यालय ने पैसे का भुगतान अभी तक नहीं किया है। पैसा आने के बाद भुगतान कर दिया जाएगा।