फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Drain broken just a month after inauguration, complaint to MLA

Jaunpur News: लोकार्पण के माहभर बाद ही टूटी नाली, विधायक से की शिकायत

Mon, 09 Dec 2024 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Drain broken just a month after inauguration, complaint to MLA
नगर पंचायत गौराबादशाहपुर में गुणवत्ताविहीन नाली का निर्माण कराए जाने से कस्बेवासियों में नाराजगी है। लोगों ने रविवार को विधायक जगदीश नारायण राय से शिकायत की। ाविधायक ने नाली निर्माण की जांच कराने के लिए डीएम को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत नगर पंचायत गौराबादशाहपुर के वार्ड संख्या चार बंजारेपुर दक्षिणी में तारकोल रोड से लेकर राजेंद्र यादव के मकान तक 100 मीटर सीसी रोड और नाली का निर्माण 10.24 लाख की लागत से कराया गया था। निर्माण के पश्चात शिलापट्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित स्थानीय विधायक जगदीश नारायण राय का नाम लिखवा दिया गया। लोकार्पण हुए एक महीने भी नहीं बीते कि सीसी रोड की नाली की साइड वॉल जगह-जगह टूट गई। इससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगा है।
विज्ञापन

कस्बे के चंद्रेश यादव, राधेश्याम यादव, अवधेश कुमार, श्याम देव, कैलाशनाथ, हीरालाल आदि ने टूटी नाली की गुणवत्ता के संबंध में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया। सुनवाई नहीं हुई तो जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय के पास पहुंच गए। विधायक ने डीएम को पत्र लिखकर जगह-जगह ध्वस्त हुई साइड वाल को ठीक कराने और निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed