फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dr . Ambedkar gave justice to the oppressed

डा. अंबेडकर ने दिलाया शोषितों को न्याय

Mon, 07 Dec 2015 12:43 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Mon, 07 Dec 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
Dr . Ambedkar gave justice to the oppressed
बाबा साहब डा. भीम राव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस रविवार को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया गया। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने बैठक कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


 उनके चित्र पर श्रद्धासुमन कर अर्पित कर उन्हें नमन किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से सरस्वती शिशु मंदिर नखास परिसर में डा. अंबेडकर का परनिर्वाण दिवस सामाजिक समरसता दिवस के रुप में मनाया।
विज्ञापन


प्रांत उपाध्याक्ष डा. अजय कुमार दूबे ने कहाकि बाबा साहब ने समाज के दलित और दबे कुचले लोगों को न्याय दिलाया। वह आजीवन देश सेवा के लिए समर्पित रहे।

इस मौके पर डा. दिग्विजय सिंह, रमेश यादव, डा. देव मणि दूबे, नितेष सिंह, दिग्विजय मिश्र, सचिन तिवारी, अवकाश सिंह, आशीष, विकास ओझा ने विचार व्यक्त किया।

  डा. भीम राव पुस्कालय एवं सामाजिक समिति की ओर से दीवानी न्यायालय तिराह स्थित पार्क में परनिर्वाण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीप चंद्र राम ने डा. अंबेडकर को दलितों का मसीहा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिकाध्यक्ष दिनेश टंडन ने उनके जीवन पर  प्रकाश डाला।  समिति के महासचिव ही राढलाल सोनिया, श्रीराज एडवोकेट, डा. विनोद कुमार, सजल कुमार सिंह, दौलत राम, आजाद चंद्र शेखर, सभाजीत द्विवेदी प्रखर, डा. राजीव आदि

 मौजूद थे। इस मौके पर ढा़ई सौ लोगों को कंबल वितरित किया गया। कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह के अध्यक्षता मेंडा. भीमराव अंबेडकर का परनिर्वाण दिवस मनाया गया।

 इंद्र भुवन सिंह ने कहाकि संविधान के निर्माण मेंउनके योगदान को भुलाया नही जा सकता। सामाज के पिछड़े लोगों को न्याय दिलाने के लिए वह अजीवन संघर्ष करते रहे। नेयाज ताहिर, डा. देवेश उपाध्याय. देवेंद्र कुमार मिश्र, छोटे लाल


यादव, चंद्र शेखर सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव, राकेश मिश्र, दाता राम तिवारी, सुखराज दिनकर, शालिनी सिंह आदि थी। संचालन विजय शंकर उपाध्याय ने किया।

 स्टूडेंट फं्रट आफ इंडिया संगठन की ओर से अंबेडकर छात्रावास पीली कोठी में डा. अंबेडर का परनिर्वाण दिवस मनाया गया। शाम को टीडी कालेज से कैंडल मार्च निकाला गया। इस मौके पर अवनीष गौतम, मिथुन कुमार, सौरभ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed