फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dowry murder case filed against husband and father-in-law

पति और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

Sun, 27 Mar 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Dowry murder case filed against husband and father-in-law
मडि़याहूं। कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव में शुक्रवार की शाम अबूझ हाल में गायत्री देवी की मौत के मामले में पति और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बताते चले कि कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव में शुक्रवार की शाम नवविवाहिता गायत्री देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस मामले में पिपरिया थाना जफराबाद निवासी मृतका के भाई संदीप गौतम तहरीर देकर आरोप लगाया कि मेरी बहन की शादी तीन वर्ष पूर्व भवानीपुर के सिकंदर गौतम के साथ हुई थी। सिकंदर मुंबई में रहता है। शादी के बाद से ही पति व ससुर धर्मपाल दहेज की मांग कर रहे थे, जबकि सारा सामान दिया गया था उसके बाद भी उन लोगों की मांग बनी रही। मांग पूरी न होने पर मेरी बहन को आए दिन मारते पीटते थे। आरोप लगाया कि शुक्रवार की शाम उसे मारकर फांसी पर लटका दिया। इसके बाद हम लोगों को तबीयत खराब होने की सूचना दी गई। कोतवाल अशेष नाथ सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के भाई संदीप गौतम की तहरीर पर पति व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed