फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dowry harassment case filed against eight people including husband

पति सहित आठ लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

Sat, 02 Oct 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Dowry harassment case filed against eight people including husband
बरसठी पुलिस ने दहेज पीड़िता की तहरीर पर पति समेत आठ ससुरालीजनों के खिलाफ शनिवार को सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

कटवार गांव निवासी काशीनाथ जायसवाल की पुत्री सोनी की तहरीर के मुताबिक उसकी शादी फरवरी 2019 में लाइन बाजार थाना क्षेत्र के हरबसपुर निवासी सुनील के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज में तीन लाख रुपये व कार की मांग करते हुए ससुरालीजन प्रताड़ित करने लगे। मार-पीटकर घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में रह रही है। तहरीर में पति सुनील, सास निर्मला, जेठ रंजन राजू, जेठानी सुनीता व सोनम, ननद बिंदू और पड़ोसी बाबूराम को नामजद किया गया है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रामसरिख गौतम ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed