फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Double locker's cupboard will be monitored with 24 hours CCTV camera

24 घंटे सीसीटीवी कैमरे से डबल लॉकर के आलमारी पर रखी जाएगी नजर

Sat, 02 Apr 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Double locker's cupboard will be monitored with 24 hours CCTV camera
यूपी बोर्ड की चल रही परीक्षाओं को नकल विहीन एवं पारदर्शितापूर्ण तरीके से कराने के लिए प्रशासन और गंभीर हो गया है। इसे लेकर जिला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार वर्मा ने कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में जनपद के समस्त केंद्र व्यवस्थापकों के साथ शुक्रवार को बैठक किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा को नकल विहीन कराना हम सब की जिम्मेदारी है। पेपर डबल लॉक की अलमारी में रखा जाय। डबल लॉक की अलमारी चौबीस घण्टे सीसीटीवी की निगरानी में रहेगी। कैमरे के बाहर वाले लॉक को लाक लगाकर सील करने तथा अलमारी तथा कक्ष को खोलने बंद करने के समय व अधिकारियों के नाम अंकित कर रजिस्टर में अंकित करने के निर्देश दिए। कक्ष निरीक्षक/परीक्षार्थियों की उपस्थिति ससमय ऑनलाइन अपलोड करनी है। उत्तर पुस्तिकाओं को संकलन केन्द्र तक पुलिस की अभिरक्षा में ले जाने के निर्देश दिए तथा परीक्षा खत्म होने पर उत्तर पुस्तिका को लाने के लिए साथ में एक पुलिस अभिरक्षा रहने का निर्देश दिया। डबल लॉक का रूम हर समय सीसीटीवी की निगरानी में रहेगा। अलग-अलग तिथि के प्रश्न पत्रों हेतु अलग-अलग अलमारियों की व्यवस्था करने तथा प्रश्नपत्र सैक्टर/स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में खोले एवं बन्द कराना सुनिश्चित करें। परीक्षा केन्द्र पर डबल लॉक की अलमारी वाला कक्ष तथा उस कक्ष के बाहर का सीसीटीवी कैमरा हमेशा प्रत्येक दशा में ऑनलाइन रहेंगे।उन्होंने कहा कि पेपर कहीं से लीक न होने पाये, जहाँ पर प्रश्नपत्र रखे जा रहे है वहाँ की निगरानी भी अच्छी तरह से की जाये तथा एक दिन का पेपर अलग अलमारी में रखा जाये। उन्होंने केन्द्र व्यवस्थापको को निर्देशित किया कि परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बडी करने वाले के विरुद्ध एवं कोई भी संदिग्ध व्यक्ति परीक्षा केन्द्र पर दिखाई दे तो उसके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर पर एडीएम रामप्रकाश, सीआरओ राजनीश राय, एएसपी ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पण्डित समेत सभी केन्द्र व्यस्थापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed