फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   DM angry over non-lifting of garbage in Pachhatia and Visheshpur

पचहटिया एवं विशेषरपुर में कूड़ा उठान न होने पर डीएम नाराज

Wed, 13 Jul 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
DM angry over non-lifting of garbage in Pachhatia and Visheshpur
जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने पचहटिया एवं विशेषरपुर में कूड़ा उठान न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सफाई निरीक्षक एवं सुपरवाइजर के प्रति नाराजगी व्यक्त की। वहीं, उन्होंने नगर पालिका परिषद जौनपुर के कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना में वेंडरों को डिजिटल लेनदेन के लिए क्यूआर कोड उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि डिजिटल लेनदेन हो सके। इसके लिए शत-प्रतिशत क्यूआर कोड वितरण कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि जिन वेंडरों को प्रथम एवं द्वितीय किस्त प्राप्त हो चुकी है उन्हें अनिवार्य रूप से क्यूआर कोड उपलब्ध करा दिया जाए। इस दौरान उन्होंने पाया कि वेंडरों को डिजिटल लेनदेन के लिए एचडीएफसी, एयरटेल, फोन-पे कंपनी के प्रतिनिधियों के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा था।
विज्ञापन

जिलाधिकारी द्वारा सक्रिय व निष्क्रिय वेंडर के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका संतोष कुमार को निर्देशित किया कि नगर क्षेत्र में विद्यालयों में जो भी कार्य कराया जाएगा गुणवत्तापूर्ण रहे। नगर पालिका क्षेत्र में आने वाले समस्त घरों में नेमप्लेट लगाए जाने पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने पूछा कि सफाई कंट्रोल रूम बन गया है कि नहीं, जिसपर अधिशासी अधिकारी द्वारा बताया गया कि कार्यालय के बाहर कंट्रोल रूम बनाया गया है और 04 कर्मचारी लगाए गए हैं। रजिस्टर में सफाई कर्मियों का मोबाइल नंबर दर्ज करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा संपत्ति रजिस्टर, कैश बुक रजिस्टर सहित विभिन्न अभिलेखों का निरीक्षण किया और निर्देशित किया कि अभिलेखों का रख-रखाव सही ढंग से रहे। कैश बुक के निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया कि जितने भी कार्य पूर्ण हो चुके हैं उनका भुगतान समय से कर दिया जाए। इस अवसर पर कर पीओ डूडा अनिल वर्मा, निरीक्षक ओमप्रकाश यादव, सफाई निरीक्षक हरिशचंद यादव, आर आई अंकित सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed