फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Divyang and elderly voters are not interested in voting by post

दिब्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं को नहीं है पोस्टल से मतदान में रूचि

Sat, 12 Feb 2022 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Divyang and elderly voters are not interested in voting by post
जौनपुर। निर्वाचन आयोग ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए एक के बाद एक निर्णय ले रहा है। इसी कड़ी में दिव्यांग और 80 साल के ऊपर के मतदाताओं को घर बैठे पोस्टल बैलेट से मतदान कराने की सुविधा दिया लेकिन, इसके लिए फार्म 12 डी भरवाने के लिए दिया गया। मगर जनपद की नौ विधानसभा क्षेत्रों में इस दायरे में आ रहे 62 हजार 937 मतदाताओं में से 838 ने ही सहमित दिया है, जबकि 62 हजार 99 मतदाताओं ने बूथ पर जाकर अपने मतदान करने की इच्छा जताई है। निर्वाचन आयोग ने 80 साल के ऊपर और दिव्यांग मतदाताओं को बूथों पर लाइन में न खड़ा होना पड़े, इसके लिए इस बार विशेष व्यवस्था की है। इसके लिए, उन्हें घर बैठे अपने मताधिकार का प्रयोग करने की सुविधा दी। बीएलओ द्वारा ऐसे वोटरों की सूची तैयार की गई। इसके मुताबिक, जनपद में 23 हजार 916 दिव्यांग मतदाता और 39 हजार 21 मतदाता 80 साल की उम्र की सीमा पार करने वाले मिले। इन मतदाताओं से आयोग के निर्देशानुसार बीएलओ के माध्यम से फार्म-12-डी दिया गया। लेकिन, इस दायरे में आ रहे 838 मतदाताओं ने ही सुविधा का लाभ लेने की इच्छा जताई, जिसमें 307 दिव्यांग और 531 बुजुर्ग मतदाता शामिल हैं। यानी 62 हजार 99 मतदाताओं ने इच्छा जताई कि वह बूथ पर ही जाकर मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed