फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Distressed by the incomplete results, the students did the prev. I locked in again

अधूरे रिजल्ट से परेशान छात्रों ने पूविवि. में फिर जड़ा ताला

Wed, 20 Oct 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Distressed by the incomplete results, the students did the prev. I locked in again
पूर्वांचल विश्वविद्यालय की ओर से परिसर के पाठ्यक्रमों का रिजल्ट जारी होते ही छात्रों ने हंगामा खड़ा कर दिया है। छात्रों का आरोप है कि कालेजों के बाद अब परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों का भी रिजल्ट आधा अधूरा जारी कर दिया गया। बुधवार को रज्जू भैया संस्थान समेत विभिन्न संकायों के छात्र रिजल्ट को लेकर विवि के मुख्य गेट में तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे छात्र रिजल्ट में सुधार करने की मांग कर रहे हैं। गेट बंद होने और हंगामा के चलते विवि. के कर्मचारियों और बाहरी लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

छात्रों का आरोप है कि विवि. प्रशासन की लापरवाही के चलते सभी छात्रों का रिजल्ट आधा अधूरा जारी कर दिया गया है। जानकारी के बाद भी विवि. प्रशासन रिजल्ट को ठीक कराने में रुचि नहीं ले रहा है। मूल्यांकन एवं कोडिंग और डिकोडिंग के नाम पर छात्रों को गुमराह किया जा रहा है। जबकि रिजल्ट तैयार कर रही एजेंसी को खुद पता नहीं है कि कैसे कोडिंग और डिकोडिंग की जाएगी। नतीजतन छात्र का रिजल्ट पूरी तरह से सही नहीं बन पाया है।
विज्ञापन

विवि. प्रशासन रिजल्ट की गड़बड़ी को सुधार कर फिर से रिजल्ट तैयार जारी करे। यदि रिजल्ट तैयार करने में हुई गडबड़ी में सुधार नहीं किया गया तो धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान छात्रों ने प्रशासनिक भवन मुख्य गेट व अन्य गेटों पर तालाबंदी कर हंगामा किया। छात्रों के हंगामा को देखते हुए चौकी प्रभारी बृजेश कुमार गुप्ता मौके पर तैनात रहे। चीफ प्राक्टर प्रो. संतोष कुमार ,डॉ. अवध बिहारी सिंह व शिक्षक छात्रों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। छात्र कुलपति समेत अन्य अधिकारियों से मुलाकात के लिए अड़े रहे। पुलिस और शिक्षकों ने एक सप्ताह के भीतर रिजल्ट ठीक कराने का आश्वासन देकर प्रदर्शन शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed