फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Disabled the motor will Troisaikl

नि:शक्तों को मिलेगी मोटर ट्राईसाइकल

Fri, 11 Nov 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Fri, 11 Nov 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
Disabled the motor will Troisaikl
निःशक्त बच्चों को उपकरण देते केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर। 
केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने गुरुवार को टीडी पीजी कालेज मैदान पर नि:शक्तजनों को संबोधित करते हुए कहा कि शीघ्र ही उनको मोटर ट्राईसाइकल मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में 80 प्रतिशत नि:शक्तजनों को उपकरण मुहैया कराया जा चुका है।
विज्ञापन


286 करोड़ की लागत से कानपुर स्थित आधुनिक कृत्रिम अंग बनाने का कारखाना एलिम्को का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। मूक वधिर के लिए नई योजना की शुरूआत की गई है। मूक वधिर 480 बच्चों को सामान्य बनाया गया है।
विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के अधीन भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर एलिम्को द्वारा आयोजित दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर को उमानाथ सिंह स्टेडियम टीडी कालेज में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अति पिछडे़ दलित कमजोर व्यक्तियों को भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं द्वारा लाभ पहुंचाने का कार्यक्त्रस्म शुरू किया है। जिसमें जनधन योजना, किसान फसल बीमा योजना, निर्मल भारत अभियान स्वच्छ भारत अभियान, राष्ट्रीय आजीविका मिशन आदि योजनाएं प्रमुख हैं।

पीएम ने विकलंागों के नाम बदलकर दिव्यांग किया है। इसी प्रकार रेलवे स्टेशन, बस अड्डो, एयरपोर्ट आदि पर दिव्यांगों के लिए सुविधा मुहैया कराया गया है। समारोह की अध्यक्षता करते हुए सांसद केपी सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी ने समाज के कमजोर वर्गो के लोगों को मुख्य धारा में जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया है।

इस दौरान 8421 निःशक्तजनों को उपकरण बांटे गए। समारोह को मछलीशहर सांसद राम चरित्र निषाद, संयुक्त सचिव भारत सरकार अवनीश कुमार अवस्थी, डीएम भानुचन्द्र गोस्वामी, विधायक सीमा द्विवेदी, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशू ने संबोधित किया। धन्यवाद एलिम्को के महाप्रबंधक पीके दुबे और संचालन प्रो. आरएन त्रिपाठी ने किया।


नि:शक्तजनों के उपकरण वितरण शिविर में एसपी अतुल सक्सेना, सीडीओ शीतला प्रसाद, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सत्येंद्र कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, डीआईओएस भाष्कर मिश्र, एसडीएम ममता मालवीय, एडीएम उमाकान्त त्रिपाठी, राम सिंह, एडिशनल एसपी कमलेश दीक्षित, अरूण कुमार श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट रत्नाकर मिश्र, पूर्व विधायक रघुराज सिंह, बांकेलाल सोनकर, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, अशोक सोनकर,  सुरेंद्र सिंघानिया, राजेश श्रीवास्तव, पप्पू माली, शैल मौर्या, नीरज सिंह, विनय सिंह, सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed