{"_id":"59239eb303e9bcfbd9263f8ef00adfcf","slug":"digging-up-the-street-people-upset-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोद कर छोड़ दी गई सड़क, लोग परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोद कर छोड़ दी गई सड़क, लोग परेशान
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
Updated Wed, 01 Apr 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
इस दौरान खोदे गए सड़क को शीघ्र बनाने की मांग की। पालिका अध्यक्ष के आश्वासन पर मुहल्लेवासियों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
जफराबाद कस्बे से गरीबा मुहल्ले को जाने वाली सड़क को बनाने के लिए ठेकेदार ने एक माह पहले सड़क तो खोद दी लेकिन उसे बनाना मुनासिब नहीं समझा।
इसके चलते मुहल्ले वालों को उधर से गुजरना मुश्किल हो गया। बिखरी गिट्टियों से लोग गिर कर चोटिल होने लगे। सड़क बनाने को लेकर मंगलवार को नाराज मुहल्ला वासियों ने रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया। मामले की जानकारी मिली तो नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा बरनवाल मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शीघ्र मार्ग बनवाने का आश्वासन दिया। जबकि वहीं संबंधित ठेकेदार को फटकार लगाते हुए सड़क का जल्द निर्माण कराने को कहा।
उनके आश्वासन पर मुहल्ला वासियों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। प्रदर्शन करने वालों में मानिक चंद जायसवाल, विनय कुमार जायसवाल, सुनील कुमार गिरी, प्रदीप कुमार, राजेश कुमार व कमलाचंद्र जायसवाल आदि उपस्थित रहे।