फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dharmapur topped voters , the lowest turnout in Sirkoni

धर्मापुर के वोटर अव्वल, सिरकोनी में सबसे कम मतदान

Wed, 02 Dec 2015 01:01 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Wed, 02 Dec 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
Dharmapur topped voters , the lowest turnout in Sirkoni
दूसरे चरण के छह ब्लाकों मेें मंगलवार को मतदान शुरुआत होने से लेकर समाप्ति तक मतदान का प्रतिशत लगातार बढ़ता रहा। हर दो-दो घंटे के मतदान के आंकड़े पर नजर दौड़ाए तो सुबह सात बजे से लेकर पूर्वाह्न नौ बजे मतदान का प्रतिशत
विज्ञापन


 दहाई का आंकड़ा पार कर लिया था। इस दौरान सबसे अधिक मतदान करने में धर्मापुर ब्लाक के मतदाता अव्वल रहे। जबकि सबसे कम मतदान सिरकोनी ब्लाक के मतदाताओं ने किया।   छह ब्लाक केराकत, धर्मापुर, मुफ्तीगंज, डोभी,
विज्ञापन


 जलालपुर व सिरकोनी में मंगलवार को मतदान हुआ। मतदान का कार्य बूथों पर तैनात मतदान कार्मिकों द्वारा सुबह सात बजे से प्रारंभ कर दिया गया। इसके बाद मतदाता लाइन में लगते गए और अपना वोट देते रहे। शाम साढ़े चार बजे तक
विज्ञापन
विज्ञापन


वोटर मत देने का कार्य करते रहे। मतदान का हाल यह रहा कि पूर्वाह्न नौ बजे तक मतदान देने का प्रतिशत दहाई का आकड़ा पार कर लिया था। इस दौरान 13.05 प्रतिशत मतदान हुआ था। जिसमें  केराकत ब्लाक में 15.47, धर्मापुर में

11.50, मुफ्तीगंज में 12.63, डोभी में 12.08, जलालपुर में 13.03 और सिरकोनी में 13.61 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसके बाद मतदाताओं का हुजुम निकल पड़ा। जिससे मतदान के प्रतिशत में लगातार बढ़ोत्तरी होना शुरु हो गया था। पूर्वाह्न 11

बजे तक प्रतिशत का आकड़ा दोगुने से अधिक पहुंच गया। उक्त समय तक 31.31 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें मतदान हुआ था। केराकत ब्लाक में 34.07, धर्मापुर में 34.33, मुफ्तीगंज में 27.38, डोभी में 31.58, जलालपुर में 31.25 और

सिरकोनी में 29.22 प्रतिशत वोट पड़ गया था। अपराह्न एक बजे यह प्रतिशत बढ़कर 47.80 प्रतिशत तक पहुंच गया था। इस दौरान मतदान के प्रतिशत में काफी बढ़ोत्तरी हो चुकी थी। जिसमें केराकत ब्लाक में 50.36, धर्मापुर में 48.17,

मुफ्तीगंज में 47.63, डोभी में 47.25, जलालपुर में 45.63 और सिरकोनी में 47.78 प्रतिशत मतदान हो गया था।

 अपराह्न तीन बजे तक मतदान का प्रतिशत 59.71तक पहुंच गया था। जिसमें केराकत ब्लाक में 59.06, धर्मापुर में 59.33, मुफ्तीगंज में 62.90, डोभी में 59.08, जलालपुर में 59.13 और सिरकोनी में 58.78 प्रतिशत वोट पड़ गया था।


इसके बाद शाम साढ़े चार बजे मतदान समाप्त होने तक प्रतिशत का आकड़ा 67.99 हो गया था। जिसमें केराकत ब्लाक में 67.39, धर्मापुर में 73.18, मुफ्तीगंज में 69.63, डोभी में 65.09, जलालपुर में 66.53 और सिरकोनी में 66.11 प्रतिशत वोट पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed