फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Devotees thronged to see Maa Katyayani on the sixth day of Navratri

Jaunpur News: नवरात्र के छठवें दिन मां कात्यायनी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

Tue, 28 Mar 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Devotees thronged to see Maa Katyayani on the sixth day of Navratri
वासंतिक नवरात्र के छठवें दिन सोमवार को मां भगवती के कात्यायनी स्वरूप का दर्शन पूजन किया गया। पूर्वांचल में आस्था का केंद्र शीतला धाम चौकियां, मैहर देवी मंदिर परमानतपुर, मां दक्षिणा काली सिटी स्टेशन, मंशा देवी मंदिर परमानतपुर, अंबा देवी धाम सुजानगंज, अखड़ो देवी धाम जमैथा समेत विभिन्न देवी मंदिरों में खूब भीड़ रहीं। छठवें दिन सोमवार को शीतला चौकियां धाम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा रहा। भोर में पांच बजे से ही शीतला माता के दर्शन के लिए भक्तों की काफी लंबी कतार लग जा रही है। दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु हाथ में नारियल, चुनरी, गुड़हल व गुलाब के पुष्प लेकर माता का दर्शन पूजन किए। आस-पास के जनपदों से भी आने वाले श्रद्धालुओं की होड़ लगी हुई है। हजारों श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर परिसर में जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। महिलाएं शीतला मां को चढ़ाने के लिए पूड़ी हलवा व रोट मंदिर परिसर में ही बनाकर नवरात्र के शुभ अवसर पर चढ़ा रही हैं। कई श्रद्धालु शीतला माता के मंदिर में बने रेलिंग के पाइप पर रक्षा सूत्र बांधकर अपनी-अपनी मन्नतों को पूर्ण करने के लिए प्रार्थना करते नजर आए। मंदिर में श्रद्धालुओं को पीने के लिए प्याऊ की व्यवस्था की गई है। वहीं नगर पालिका के ने जगह जगह पानी के टैंकर भी भरकर रखे हैं। नेवढ़िया बाजार स्थित प्राचीन मां शीतला धाम का मंदिर सभी भक्तों के आस्था का केंद्र बन चुका है। चैत्र नवरात्र के छठवें दिन दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रही। सोमवार की भोर में मंदिर का कपाट खुलते ही मां के दर्शन के लिए भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। घंटों कतार में खड़े होने के बाद भक्तों को मां के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। नवरात्र महीने में मां शीतला धाम में दूर-दराज से श्रद्धालु आकर अपने मनोकामना पूर्ति के लिए आराधना करते हैं। मंदिर के पुजारी वीरेंद्र माली ने बताया कि यहां के लोग चाहे जहा रहते हों, विवाह के बाद दाम्पत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए पहला दर्शन मां शीतला का ही करते हैं। बच्चे का पहला मुंडन भी धाम के परिसर में करवाकर उनकी लंबी आयु के लिए माता के चरणों में भक्त प्रार्थना करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed