फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya visit Jaunpur today he will inaugurate and lay foundation stones for may projects

जौनपुरः डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का दौरा आज, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

Tue, 27 Jul 2021 04:28 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 27 Jul 2021 04:28 PM IST
सार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य लखनऊ से वाराणसी आएंगे। वहां से वह सड़क मार्ग से होते हुए जौनपुर आएंगे। दोपहर 1.45 बजे टीडी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वह लोक निर्माण विभाग की कुल 245 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya visit Jaunpur today he will inaugurate and lay foundation stones for may projects
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज जौनपुर का दौरा करेंगे। वह 253.15 करोड़ रुपये की 245 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। डिप्टी सीएम वाराणसी से सड़क मार्ग से होते हुए जौनपुर आएंगे। डिप्टी सीएम के कार्यक्रम के पहले पुलिस ने समाजवादी युवजन सभा के जिला अध्यक्ष रजनीश मिश्रा, युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह, साजिद और  जय मंगल यादव को हिरासत में ले लिया है। बस थोड़ी ही देर में उप मुख्यमंत्री का आगमन टीडी कॉलेज के मैदान में होगा। 

विज्ञापन


सोमवार को आए कार्यक्रम  के मुताबिक, डिप्टी सीएम आज दोपहर 1.45 बजे टीडी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वह लोक निर्माण विभाग की कुल 245 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राधा कृष्ण ने बताया डिप्टी सीएम 66.10 करोड़ की 68 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। जबकि 183.07 करोड़ की 172 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा सदर तहसील क्षेत्र की 3.97 करोड़ की पांच लघु सेतु का शिलान्यास करेंगे। वहीं, विभागीय अधिकारियों की मानें तो डिप्टी सीएम कुछ बड़ी परियोजनाओं की भी घोषणा कर सकते हैं। 
विज्ञापन


डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य टीडी कॉलेज में कार्यक्रम के बाद भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। फिर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद  शाम में मछलीशहर के रास्ते सड़क मार्ग से प्रयागराज जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे जिले में किया गया अलर्ट, संदिग्धों की हुई तलाशी

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम आने के बाद प्रशासनिक स्तर से तैयारियां तेज कर दी गई। वहीं, एसपी ने भी पूरे कार्यक्रम का नोडल अधिकारी एएसपी सिटी डा. संजय कुमार को बना दिया। साथ ही जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया, जिसके बाद  सोमवार शाम से ही सभी सीओ,  थानाध्यक्ष, इंस्पेक्टर होटल, सराय, ढाबों और रोडवेज बस स्टॉप, तिराहा, चौराहा आदि स्थानों पर संदिग्धों की तलाशी तलाशी करते रहे।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी और एएसपी सिटी डा. संजय कुमार ने बताया कि डिप्टी सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए सभी थानाध्यक्षों का ड्यूटी लगाई गई है। कार्यक्रम स्थल पर कोविड-19 का पालन कराया जाएगा। साथ ही मंच के पास एक सीओ की भी ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा जगह-जगह सीओ और सभी थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ तैनात रहेंगे। कार्यक्रम स्थल के आसपास एक कंपनी पीएसी भी लगाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed