फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya Inauguration and foundation stone of projects worth 253 crores also attack on rahul gandhi

जौनपुर में डिप्टी सीएम: 253 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास, बोले- राहुल गांधी और राजनीति सीख लें तो बेहतर

Tue, 27 Jul 2021 11:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 27 Jul 2021 11:35 PM IST
सार

जौनपुर में 253 करोड़ की 245 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए उन्होंने दावा किया कि भाजपा 2022 के विधानसभा चुनाव में 375 से अधिक सीटें जीतकर फिर सरकार बनाएगी। कहा कि सौ प्रतिशत वोटों में 60 प्रतिशत हमारा है। 40 प्रतिशत वोटों में अन्य दलों के बंटवारे के बाद जो बच रहा है, उसमें भी हमारा है।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya Inauguration and foundation stone of projects worth 253 crores also attack on rahul gandhi
जौनपुर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को विपक्षी दलों पर निशाना साधा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ट्रैक्टर से संसद पहुंचने से जुड़े सवाल पर कहा कि राहुल गांधी को फोटो खिंचवाने का शौक है। वह और राजनीति सीख-पढ़ लें तो बेहतर होगा। सपा, बसपा और कांग्रेस बरसाती मेंढक की तरह हैं, जो चुनाव आने पर दिखाई देते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा-बसपा मिलकर चुनाव लडे़ं, तो भी भाजपा जीत दर्ज करेगी। मौर्य ने वाराणसी में बाबतपुर एयरपोर्ट पर और जौनपुर के टीडी कॉलेज में परियोजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम में ये बातें कहीं।
विज्ञापन


जौनपुर में 253 करोड़ की 245 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए उन्होंने दावा किया कि भाजपा 2022 के विधानसभा चुनाव में 375 से अधिक सीटें जीतकर फिर सरकार बनाएगी। कहा कि सौ प्रतिशत वोटों में 60 प्रतिशत हमारा है। 40 प्रतिशत वोटों में अन्य दलों के बंटवारे के बाद जो बच रहा है, उसमें भी हमारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसान नेता टिकैत के लखनऊ को दिल्ली बनाने के सवाल पर कहा कि लखनऊ-लखनऊ रहेगा और दिल्ली-दिल्ली रहेगा। सरकार ने किसानों के लिए खजाना खोल दिया है। विपक्ष किसानों को बरगला रहा है। चुनाव में ब्राह्मणों के महत्वपूर्ण होने के सवाल पर कहा कि हमारा मूलमंत्र सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास है। उपमुख्मंत्री जौनपुर शाम 5.30 बजे पहुंचे और लगभग सात बजे प्रयागराज के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed