फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya claim BJP will win  375 plus seats in UP assembly elections 2022

जौनपुर में बोले डिप्टी सीएम- यूपी में 375 प्लस सीटें जीतेगी बीजेपी, सपा-बसपा मिलकर भी नहीं रोक पाएगी भाजपा को

Wed, 28 Jul 2021 12:06 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 28 Jul 2021 12:06 AM IST
सार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जौनपुर में मंगलवार को 253 करोड़ की 245 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही उन्होंने 2022 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत का दावा किया।
 

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya claim BJP will win  375 plus seats in UP assembly elections 2022
जौनपुर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जौनपुर जिले के टीडी कॉलेज में मंगलवार को 253 करोड़ की 245 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि भाजपा 2022 के विधानसभा चुनाव में 375 से अधिक सीटें जीतकर फिर सरकार बनाएगी।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कहा कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी छोटे दलों से गठबंधन करके भारतीय जनता पार्टी को हराने की बात कर रही हैं। यदि सपा-बसपा दोनों मिलकर भी चुनाव लडे़ंगी तो भी भाजपा 325 प्लस से जीत दर्ज करेगी। उन्होंने दावा किया कि वोटों में 60 प्रतिशत हमारे हैं, जो 40 प्रतिशत वोट अन्य दलों के बंटवारे में बच रहे हैं, उसमें भी हमारा हिस्सा है।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में विकास की गंगा बह रही है और पूरे प्रदेश में सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। सरकार बनने के बाद जौनपुर में हजारों करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया था। जिसका कार्य पूरा हो चुका है और 245 लोकार्पण और शिलान्यास कर रहा हूं। देश प्रदेश की सरकारें किसान हित में कई योजनाएं चला रही हैं। सरकार ने किसानों के लिए खजाना खोल दिया है। जबकि विपक्ष किसानों को बरगला रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

52 माह में 15 साल के बराबर विकास 
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 52 माह में जितना विकास कार्य भाजपा ने किया है, उतना काम 15 सालों में सपा-बसपा एवं बुआ-भतीजे की सरकारों ने नहीं किया। पहले जन कल्याणकारी योजनाओं में खुली लूट होती थी, जो पैसा भेजा जाता था उसका 50 प्रतिशत बीच में लूट लिया जाता था। लेकिन आज स्थिति बदल गई है। भाजपा सरकार में जितना पैसा भेजा जाता है उतना सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंचता है। पहले सपा और बसपा की सरकार में दलाल लूट कर रहे थे। अब उनकी दलाली बंद हो गई। वह वर्तमान सरकार को बदनाम करने के लिए फर्जी अफवाहें फैला रहे हैं।

मोदी न होते तो नहीं हटती कश्मीर से धारा 370
डिप्टी सीएम ने कहा कि देश में यदि नरेंद्र मोदी की सरकार नहीं होती तो कश्मीर से धारा 370 नहीं हटती। आज देश में आतंकी घटनाओं का जिक्र नहीं हो रहा है। आतंकवादी देश तो क्या बार्डर पर भी नहीं दिखाई दे रहे हैं, जो बार्डर पर दिखाई दे भी रहे हैं उन्हें हमारे जवान प्रतिदिन मार रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed