फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Deputy CM Brajesh Pathak did surprise inspection of CHC jalalpur in jaunpur angey after seeing mess in hospital

Jaunpur News: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया सीएचसी का औचक निरीक्षण, गंदगी देख लगाई फटकार

Thu, 30 Jun 2022 06:38 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 30 Jun 2022 06:38 PM IST
सार

जौनपुर में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सीएचसी रेहटी का औचक निरीक्षण किया। डिप्टी सीएम के औचक निरीक्षण से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
Deputy CM Brajesh Pathak did surprise inspection of CHC jalalpur in jaunpur angey after seeing mess in hospital
सीएचसी रेहटी का औचक निरीक्षण करते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक गुरुवार को अचानक जौनपुर के जलालपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रेहटी पहुंच गए। सीएचसी परिसर में गंदगी देखकर डिप्टी सीएम ने नाराजगी जताई। अधिकारियों को फटकार लगाई। इसके साथ ही डिप्टी सीएम ने उपस्थिति रजिस्टर चेक किया और चिकित्सा संबंधी व्यवस्थाओं का हाल जाना।

विज्ञापन


बिना किसी पूर्व सूचना के जब डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक जब शाम चार बजे के करीब सीएचसी पहुंचे तो स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। उन्होंने अस्पताल में औचक निरीक्षण की कार्रवाई अपने फेसबुक पेज से लाइव कर दिया। जिससे स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने इमरजेंसी वार्ड, प्रसव कक्ष , 30 बेड का वार्ड समेत पूरे अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। अस्पताल में सुविधाओं, व्यवस्थाओं और समस्याओं को लेकर अधीक्षक डा. मनोज सिंह से जानकारी ली। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि विद्युत आपूर्ति महज 12 से 13 घंटा मिलने से ऑक्सीजन प्लांट नहीं चल पाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Deputy CM Brajesh Pathak did surprise inspection of CHC jalalpur in jaunpur angey after seeing mess in hospital
सीएचसी रेहटी का औचक निरीक्षण करते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

डीजल का बजट नहीं, जिसकी वजह से जनरेटर नहीं चल पाता है। अधीक्षक ने बताया कि अस्पताल में 140 प्रकार की दवाएं उपलब्ध हैं। मंत्री ने फर्श पर जमी धूल, जाले और गंदे परदे को देख नाराजगी जताई। रोजना अस्पताल का अच्छे ढंग से साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। डिप्टी सीएम ने अस्पताल में उपस्थिति पंजिका भी देखी। इसके बाद वाराणसी के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed