फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Demonstration to cancel fake job cards

किसानों की समस्या को लेकर किया धरना प्रदर्शन

Thu, 17 Nov 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Demonstration to cancel fake job cards
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर ब्लाक मुख्यालय पर बृहस्पतिवार को भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी व संयुक्त किसान मोर्चा ने संयुक्त रूप से किसानों की समस्याओं को दूर करने और मजदूरों फर्जी जॉब कार्डों को दूर करने के लिए धरना प्रदर्शन किया ।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाधिकारी के नाम संबोधित दस सूत्रीय मांग पत्र बीडीओ को सौंपा। जिसमें मनरेगा में फर्जी मजदूरों के नाम जॉब कार्डों की जांच कराकर उनके नाम से बना जॉब कार्ड रद्द किया जाए, शौचालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच कराया जाए, ग्राम पंचायतों में खुली बैठक करके कार्य योजना बनाई जाए, हैंड पंपों का रिबोर के नाम से पैसा निकाला जा रहा है जांच कराई जाए, वृद्धा, विकलांग, विधवा पेंशन के नाम धन उगाही को बंद किया जाए, पशुशाला प्रधान के चहेतों को दिया जा रहा है उसकी जांच कराई जाए, पात्रों को गृहस्थी कार्ड बनाया जाए, हैदरेपुर हरिजन बस्ती में बिना विद्युतीकरण के आए विद्युत बिल को वापस लिया जाए, पूरे ब्लाक में जर्जर तारों को ठीक किया जाए आदि की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर बालेंद्र शुक्ल, सालिकराम पटेल, राजनाथ यादव, रामनाथ यादव, कल्पनाथ गुप्ता, सालिकराम पटेल, सुभाष चंद्र पटेल, रामस्नेही पटेल, बाबू राम पटेल, कृष्णा सिंह, राम सूरत पटेल, धर्म राज पटेल, राकेश कुमार मौर्य, राज कुमार मौर्य,मदन मोर्य आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed