फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Demonstration of market people against water logging

सड़कों पर जलजमाव को लेकर बाजारवासियों का प्रदर्शन ...

Wed, 11 Aug 2021 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of market people against water logging
जफराबाद। कजगांव नगर पंचायत के सादात मसौड़ा बाजार में नालियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण सड़क पर जलजमाव की समस्या बढ़ गई है। इससे सड़क पर आने-जाने वालों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या से नाराज बाजारवासियों ने बुधवार को सड़क पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने दुर्व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि बारिश के साथ-साथ बराबर सड़क पर गंदा पानी जमा हुआ है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों को होती है। जलभराव के कारण लोग मच्छरों के प्रकोप से परेशान हैं। संक्रामक बीमारियों के बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। आरोप है कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि सहित तमाम अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। इस दौरान सुरेंद्र कुमार विश्वकर्मा, गुड्डूू अंसारी, अनवर शाह, शोमनाथ शर्मा, छोटे अंसारी, उमाशंकर विश्वकर्मा, दिलशाद सहित सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed