फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Demands encompass Lekpalon

मांगों को लेकर लेखपालों का धरना

Fri, 26 Aug 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Fri, 26 Aug 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Demands encompass Lekpalon
कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन करते लेखपाल संघ के लोग ।
विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में चलाया जा रहा धरना प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। इस दौरान मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की गई। मांग पूरा नहीं होने पर 30 अगस्त को विधानसभा का घेराव करने की चेतावनी दी। जिलाध्यक्ष लालचंद श्रीवास्तव ने कहा कि लेखपाल संवर्ग में उत्पन्न एसीपी विसंगति दूर करने,  लेखपाल संवर्ग का पदनाम राजस्व उपनिरीक्षक एवं शैक्षिक योग्यता स्नातक करने के साथ ही प्रारंभिक वेतनमान ग्रेड पे 2800 करने, स्थानांतरण नीति में संशोधन करने, पांच लेखपालों पर एक राजस्व निरीक्षक तैनात करने आदि की मांग काफी लंबे समय से की जा रही है। मांगों को लेकर छह सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री को भी भेजा जा चुका है। उन्होंने मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की है। धरने में लेखपाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed