{"_id":"b5f8c124c5f881c769b0f1b95182bb4e","slug":"demand-for-bell-syrup-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेल के शरबत की मांग बढ़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेल के शरबत की मांग बढ़ी
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
Updated Thu, 23 Apr 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
गर्मी के तेवर तल्ख होते ही शीतल पेय पदार्थों की खपत बढ़ गई है। प्रचंड गर्मी में स्वास्थ्य के लिहाज से बेहतर माने जाने वाला बेल का शरबत लोगों की पसंद बना हुआ है।
शहर में ठेले पर शरबत की दूकानें जहां-तहां सज गई हैं। हलक तर करने के लिए लोगबाग इन दूकानों पर भीड़ लगाए दिख रहे हैं। 10 रुपये प्रति गिलास के रेट से शरबत लोगों के लिए स्वास्थ्यवर्धक होने के साथ-साथ बजट में भी आ रहा
है। खीरा, ककड़ी, खरबूजा, तरबूज और नारियल पानी भी लोगों की पसंद बना हुआ है। शहर के कचहरी रोड, कोतवाली चौक, ओलंदगंज और विभिन्न पड़ावों पर ठंडे शरबत की दूकानें लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हैं।