फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Decision taken on 37 points including quality of research

Jaunpur News: शोध की गुणवत्ता समेत 37 बिंदुओं पर हुआ निर्णय

Tue, 10 Dec 2024 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Decision taken on 37 points including quality of research
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आईक्यूएसी (आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ) की बैठक सोमवार को कुलपति प्रो. वंदना सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में हुई। बैठक में शोध की गुणवत्ता सुधारने और छात्रों को रोजगारपरक शिक्षा देने के लिए 37 बिंदुओं पर निर्णय लिए गए।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। शैक्षिक सुधार के साथ विश्वविद्यालय में शोध और रोजगार के अवसर प्रदान करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। शोध और शिक्षण की गुणवत्ता सुधारने पर निर्णय लिया गया। एवीपी सोडेक्सो अदानी अकाउंट्स के एसोसिएट एडिशनल डायरेक्टर नवल किशोर पांडेय ने कहा कि विश्वविद्यालय में संसाधनों की कमी नहीं है। छात्रों को इंडस्ट्रियल एक्स्पोजर दिया जाना चाहिए, जिससे शिक्षा को रोजगारपरक बनाया जा सके।
विज्ञापन

विनीत सिंह एंड एसोसिएट गुरुग्राम के एमडी एवं चेयरमैन विनीत सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय को पुस्तकालय में छात्रों के लिए इंडस्ट्रियल मैगजीन की सुविधा प्रदान की जानी चाहिए ताकि छात्रों में रुचि बढ़े। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों के इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग एक्सपर्ट को भी जोड़ना चाहिए। चिकित्सक डॉ. क्षितिज शर्मा ने कहा कि एलुमिनी सेल को स्ट्रेंगथन करने पर विशेष जोर दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में महाविद्यालयों के शोध छात्रों को विश्वविद्यालय की प्रयोगशालाओं में शॉर्ट टर्म विजिट की अनुमति देने का निर्णय लिया गया। पेटेंट के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने और स्वयं पोर्टल के पाठ्यक्रमों को क्रेडिट आधारित प्रणाली में शामिल करने की योजना को स्वीकृति मिली।

छात्रों को बस सेवा, योग को पाठ्यक्रम में शामिल करने, पीएचडी थीसिस के ऑनलाइन और समयबद्ध मूल्यांकन और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग संस्थानों में भागीदारी बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed