फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   death

जिस कंचे से दूर भागता था, उसी कंचे ने ले ली मासूम की जान...

Thu, 31 Dec 2020 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
death
बरसठी क्षेत्र के औरा कोट गांव में मृतक बालक प्रेम यादव की फाईल फोटो। - फोटो : JAUNPUR
फॉलोअप...
विज्ञापन

जिस कंचे से दूर भागता था, उसी ने ले ली जान
मासूम की नटखट अदाएं याद कर फफक रहे लोग
चार वर्षीय प्रेम की मौत से सदमे में है पूरा परिवार
संवाद न्यूज एजेंसी
आलमगंज। रामपुर थाना क्षेत्र के औरा कोट गांव में बुधवार को भी कई परिवार में चूल्हा नहीं जला। चार वर्षीय मासूम प्रेम यादव की मौत से परिवार ही नहीं आसपास के लोग भी सदमे में हैं। बच्चे की नटखट अदाएं याद कर हर कोई फफक रहा था। किसी को यकीन ही नहीं हो रहा था कि जिस कंचे से प्रेम दूर भागता था, वही उसकी मौत का कारण बनेगा।

शिवकुमार यादव के बेटे प्रेम की मंगलवार को गले में कंचा फंसने से मौत हो गई थी। वह मुंह में कंचा रख बेड पर लेटकर मोबाइल में कार्टून देख रहा था कि कंचा उसके गले में जाकर फंस गया। बेटे की मौत के बाद मां नीलम देवी बेसुध है। सदमा इतना की आंखों से आंसू नहीं निकल रहे थे। एक सप्ताह पहले पिता शिवकुमार यादव मुंबई गया था। मुंबई जाते वक्त प्रेम उसका हाथ ही नहीं छोड़ रहा था। पिता को क्या मालूम था कि बेटे का हाथ फिर कभी नहीं पकड़ पाएगा। दादी कमला देवी पोते की याद कर बिलख रही थी। शिव कुमार के चाचा पप्पू यादव ने रोते-रोते बताया कि प्रेम कभी भी कंचा नहीं खेलता था। जब उसके उम्र के बच्चे मिट्टी में कंचा खेलते तो वह दूर खड़ा हो जाता था। पता नहीं कैसे उस दिन मुंह में कंचा ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed