फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Death in police custody should be investigated by CBCID

Jaunpur News: सीबीसीआईडी से कराई जाए पुलिस कस्टडी में मौत की जांच

Sun, 27 Oct 2024 02:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Death in police custody should be investigated by CBCID
सपा की सात सदस्यीय टीम ने शनिवार को बडौना गांव में गत 19 अक्तूबर को पुलिस कस्टडी में हुई मटरू बिंद की मौत के मामले में पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। टीम ने कहा कि मटरू की पुलिस अभिरक्षा में मौत एक साजिश है। इसकी जांच सीबीसीआईडी से कराई जाए। कहा, थाने में रस्सी कैसे आ सकती है और छह फीट पर बनी खिड़की से कैसे फंदा लगाया जा सकता है। सवाल उठाया कि पीड़ित परिवार को शव क्यों नहीं सुपुर्द किया गया। मामले की जानकारी डेलिगेशन टीम पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सौंपेगी। संतकबीर नगर के सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू बिंद ने कहा कि प्रदेश में व्यापारी भी परेशान हैं। दुर्भाग्य है कि पीड़ित की बेटी को अपने पिता का अंतिम संस्कार भी करने का मौका नहीं दिया गया। जौनपुर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि मटरू बिंद की हत्या जांच का विषय है। पुलिस ने शव परिजनों को न साैंप कर जबर्दस्ती शव का अंतिम संस्कार करा दिया। दोषी पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। पीड़ितों को आर्थिक मदद दी जाए। उसकी अनाथ लड़की को सरकारी नौकरी दी जाए। मौके पर पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई, राजकुमार बिंद, महेंद्र यादव, रमापति यादव, जिला महासचिव आरिफ हबीब आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed