फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Death after eating 42 eggs in jaunpur

50 अंडे खाने की लगी थी शर्त, 42 के बाद पहुंचा अस्पताल, जानें फिर क्या हुआ

Sun, 03 Nov 2019 06:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 03 Nov 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
Death after eating 42 eggs in jaunpur
eggs
अंडे और शराब की शर्त जीतने के चक्कर में एक व्यक्ति ने अपनी जान गंवा दी। उसने 50 अंडे खाने और एक बोतल शराब पीने पर दो हजार रुपये जीतने की शर्त लगाई थी लेकिन 42वां अंडा खाते ही वह मूर्छित होकर गिर पड़ा। इलाज के लिए उसे लखनऊ के पीजीआई ले जाया गया, जहां शनिवार की शाम को मौत हो गई। मामला यूपी के जौनपुर के बीबीगंज बाजार का है।
विज्ञापन


शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अर्गुपुर कलां धौरहरा गांव निवासी सुभाष यादव (42) ट्रैक्टर और बोलेरो चलवाते थे। वह शुक्रवार की शाम बीबीगंज बाजार में एक साथी के साथ अंडा खाने के लिए गए थे। वहां कौन कितने अंडे खा सकता है, इस पर चर्चा छिड़ी और शर्त लग गई। पचास अंडा व एक बोतल शराब पीने की शर्त पूरी होने पर दो हजार रुपया देना तय हुआ।
विज्ञापन


सुभाष ने शर्त मंजूर कर ली और अंडे खाने शुरू कर दिए। वह 41 अंडे तक खा गया। मगर जैसे हगी 42 वां अंडा खाया गिरकर बेहोश हो गया। वहां मौजूद लोग उसे लेकर जिल राजकीय अस्पताल भागे। हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मगर परिवार के लोग उसे लेकर लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार की देर रात इलाज के दौरान सुभाष की मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक दो पत्नियों का पति था। पहली पत्नी से चार बेटियां होने पर पुत्र प्राप्ति की लालसा में अभी नौ महीने पूर्व उसने दूसरा विवाह किया था। परिजनों के मुताबिक उसकी दूसरी पत्नी गर्भवती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed