फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dead head murdered, dead body found in primary school

सिर कूचकर युवक की हत्या, प्राथमिक विद्यालय में मिला शव

Thu, 09 Jul 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Dead head murdered, dead body found in primary school
जलालपुर। थाना क्षेत्र के कुसांव गांव में बुधवार की रात 24 वर्षीय युवक की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में उसका रक्तरंजित शव पाया गया। परिजनों ने गांव के की कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। एसपी, एएसपी ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। परिजनों का आरोप है कि कुछ माह पूर्व पड़ोस में एक विवाहिता की फांसी लगाने से मौत हुई थी। इसके बाद उसके घर वालों ने चंदन को जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

कुसांव गांव निवासी रामतीरथ प्रजापति का पुत्र चंदन (24) गांव में ही रहकर मजदूरी करता था। बुधवार की रात आठ बजे वह घर से 500 मीटर दूर पाही पर सोने आया था। देर रात तक वापस नहीं लौटा तो पिता ढूंढते
विज्ञापन

हुए पाही पर गए, मगर वह नहीं मिला। बृहस्पतिवार की सुबह भी उसके घर न लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। छोटा भाई रुपेश पाही के बगल में स्थित प्राथमिक विद्यालय द्वितीय की छत पर चढ़कर आसपास ढूंढने लगा तो विद्यालय परिसर में ही आंगनबाड़ी केंद्र के सामने चंदन का शव पड़ा। सिर पर किसी वजनी वस्तु से कई प्रहार किया गया था। परिजनों का आरोप है कि कुछ माह पूर्व पड़ोस में एक विवाहिता की फांसी लगाने से मौत हुई थी। इसके बाद उसके घर वालों ने चंदन को जान से मारने की धमकी दी थी। घटना में उन्हीं लोगों की संलिप्तता हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंची डॉग स्क्वायड टीम में शामिल खोजी कुत्ता भी उसी मकान के पास जाकर ठहर गया। वर्ष 2016 में चंदन पर लड़की भगाने का भी एक मुकदमा दर्ज हुआ था। घटना को लेकर गांवों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। दोपहर में एसपी अशोक कुमार, एएसपी डॉ. संजय कुमार, सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। एसपी ने मृतक के परिजनों और गांव के लोगों से भी पूछताछ की। एसपीह ने कहा कि घटना की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। शीघ्र ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थानाध्यक्ष ओम नारायण सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed