फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dead body of teenager missing for three days found in pond

Jaunpur News: तीन दिन से लापता किशोर का तालाब में शव मिला

Mon, 13 May 2024 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Dead body of teenager missing for three days found in pond
केराकत। केराकत कोतवाली क्षेत्र के सरकी चौकी तहत डेहरी गांव में तीन दिन से लापता किशोर का शव रविवार को तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

डेहरी गांव निवासी वसीम शादी-ब्याह में रोटी बनाने का कार्य करता था। उसके तीन पुत्रों में सबसे बड़ा बेटा कादिर(16) अपने पिता वसीम के साथ ही काम में हाथ बंटाता था। तीन दिन पहले पड़ोस में अपने चाचा के घर विवाह में गया था। वहां से वह घर नहीं लौटा। इस पर परिजनों ने संभावित जगहों पर उसकी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इस मामले में कोतवाली पुलिस शनिवार को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कर रही थी। रविवार की सुबह गांव की एक महिला गांव के तालाब के पास कचरा फेंकने गई थी। वहां शव उतराया देखकर हल्ला मचाया। शव की शिनाख्त लापता किशोर की पहचान कादिर के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक केराकत दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि मृतक मिर्गी रोग से ग्रसित था। तालाब के पास जाने पर मिर्गी रोग के कारण तालाब में गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed