फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dead body of D Pharma student found on bed in closed room in jaunpur

Jaunpur: बंद कमरे में बेड पर मिला डी-फार्मा के छात्र का शव, परिजन बोले- किसी ने पीट-पीट कर ली मेरे बेटे की जान

Fri, 07 Jul 2023 04:14 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 07 Jul 2023 04:14 PM IST
सार

जौनपुर के बदलापुर क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहे डी-फार्मा के छात्र का शव उसी के कमरे में मिलने से सनसनी मच गई। मौत का कारण साफ नहीं है। छात्र के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Dead body of D Pharma student found on bed in closed room in jaunpur
छात्र अंकित की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के बदलापुर क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहे डी-फार्मा के छात्र का शव उसी के कमरे में मिलने से सनसनी मच गई। मौत का कारण साफ नहीं है। छात्र के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना बीती रात की है। 

विज्ञापन


बक्शा थाना क्षेत्र के ग्राम कौली निवासी अंकित यादव (22) पुत्र राज कुमार कड़ेरेपुर गांव स्थित शारदा देवी फार्मेसी कॉलेज में डी-फार्मा प्रथम वर्ष का छात्र था। वह अपने ही गांव के साथी छात्र शशि प्रकाश सरोज के साथ भलुआहीं गांव में जयप्रकाश तिवारी के मकान में प्रथम तल पर किराए के कमरे में रहता था।
विज्ञापन


गुरुवार रात नौ बजे उसका साथी शशि प्रकाश जब कमरे पर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खटखटाने के बाद भी अंदर से कोई हरकत नहीं हुई।  इसकी सूचना उसने मकान मालिक जयप्रकाश तिवारी को दी। मौके पर पहुंचे जयप्रकाश ने अनहोनी की आशंका में पुलिस को सूचित किया। सीओ अशोक कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक अवनीश राय फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर बेड पर अंकित का शव मिला। उसके गले में गमछा लगा था। परिजनों को सूचित कर पुलिश ने शव को कब्जे में लिया। ग्राम प्रधान कौली अभिषेक सिंह, पिता राज कुमार, भाई आशीष यादव सहित तमाम लोग कोतवाली परिसर पहुंचे। अंकित के पिता ने कहा कि मेरे बेटे की कमरे में पिटाई करने के बाद गमछे से गला कस करहत्या की गई है। उसके पेट, पीठ, हाथ व चेहरे पर घाव के निशान थे।

पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

वहीं प्रभारी निरीक्षक बदलापुर अवनीश राय ने कहा कि संदिग्ध परिस्थितियों में छात्र का शव कमरे में मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद घटना के कारणों का पता चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed