जौनपुर में महिला की हत्या कर जलाया चेहरा: नहीं हो सकी शिनाख्त, गले में लॉकेट, हाथ में ब्रेसलेट और चूड़ियां
यूपी के जौनपुर में एक हैरान करने वाली घटना हुई। बक्सा थाना क्षेत्र के सवंशा गांव के पास शनिवार की रात में एक महिला की हत्या कर दी गई। सबूत मिटाने के लिए उसके चेहरे को भी जला दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जौनपुर के सवंसा गांव के पास वाराणसी-लखनऊ हाईवे के पास शनिवार की रात एक महिला की हत्या कर दी गई। साक्ष्य मिटाने के लिए उसके चेहरे को जला दिया गया। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया। शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक शव रखा जाएगा। सवंसा गांव के कुछ ग्रामीण सुबह हाईवे के किनारे गए तो शव दिखा। इस पर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने पहुंचकर देखा तो करीब 35 वर्षीय महिला की हत्या कर चेहरे को जलाया गया था। आसपास के गांवों से आए लोगों के जरिये शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार महिला सलवार और कमीज पहने हुए है। उसके गले में लॉकेट, हाथ में ब्रेसलेट, चूड़ियां है। हत्या के बाद साक्ष्य को मिटाने के लिए उसे हाईवे के किनारे लाया गया था।
ज्वलनशील पदार्थ से जलाया गया है चेहरा
वहां उसके चेहरे पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाया गया। इससे पूरा चेहरा जल गया। गर्दन और शरीर के कुछ हिस्से भी जले हुए हैं। फॉरेंसिंग टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। डॉग स्क्वॉड से भी पड़ताल कराई गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी एसपी उपाध्याय ने बताया कि महिला का चेहरा पूरी तरह से जल गया है। मौके से ब्रेसलेट, कंगन, गले में पीली धातु की चेन, लॉकेट आदि बरामद हुए हैं।
लॉकेट के सहारे आरोपियों तक पहुंचेगी पुलिस
पुलिस अभी तो महिला की शिनाख्त कराने के लिए पूरा प्रयास कर रही है। साथ ही हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए भी प्रयास शुरू कर दिया है। पुलिस विभाग के अधिकारियों के अनुसार, महिला कौन है, कहां की है, किसने उसकी हत्या की, हत्या के पीछे का कारण क्या है इसकी पड़ताल की जा रही है। बरामद लॉकेट पर पंजाबी में लिखा है। उस पर कानपुर का पता लिखा है। ऐसा लॉकेट दक्षिण के लोग ज्यादा पहनते हैं।