फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dead body burnt after killing woman could not be identified forensic team and dog squad also reached

जौनपुर में महिला की हत्या कर जलाया चेहरा: नहीं हो सकी शिनाख्त, गले में लॉकेट, हाथ में ब्रेसलेट और चूड़ियां

Sun, 25 Sep 2022 06:53 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 25 Sep 2022 06:53 PM IST
सार

यूपी के जौनपुर में एक हैरान करने वाली घटना हुई। बक्सा थाना क्षेत्र के सवंशा गांव के पास शनिवार की रात में एक महिला की हत्या कर दी गई। सबूत मिटाने के लिए उसके चेहरे को भी जला दिया गया।

विज्ञापन
Dead body burnt after killing woman could not be identified forensic team and dog squad also reached
घटनास्थल पर पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के सवंसा गांव के पास वाराणसी-लखनऊ हाईवे के पास शनिवार की रात एक महिला की हत्या कर दी गई। साक्ष्य मिटाने के लिए उसके चेहरे को जला दिया गया। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया। शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक शव रखा जाएगा।  सवंसा गांव के कुछ ग्रामीण सुबह हाईवे के किनारे गए तो शव दिखा। इस पर पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


पुलिस ने पहुंचकर देखा तो करीब 35 वर्षीय महिला की हत्या कर चेहरे को जलाया गया था। आसपास के गांवों से आए लोगों के जरिये शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार महिला सलवार और कमीज पहने हुए है। उसके गले में लॉकेट, हाथ में ब्रेसलेट, चूड़ियां है। हत्या के बाद साक्ष्य को मिटाने के लिए उसे हाईवे के किनारे लाया गया था।

विज्ञापन

ज्वलनशील पदार्थ से जलाया गया है चेहरा

वहां उसके चेहरे पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाया गया। इससे पूरा चेहरा जल गया। गर्दन और शरीर के कुछ हिस्से भी जले हुए हैं। फॉरेंसिंग टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। डॉग स्क्वॉड से भी पड़ताल कराई गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी एसपी उपाध्याय ने बताया कि महिला का चेहरा पूरी तरह से जल गया है। मौके से ब्रेसलेट, कंगन, गले में पीली धातु की चेन, लॉकेट आदि बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकेट के सहारे आरोपियों तक पहुंचेगी पुलिस

पुलिस अभी तो महिला की शिनाख्त कराने के लिए पूरा प्रयास कर रही है। साथ ही हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए भी प्रयास शुरू कर दिया है। पुलिस विभाग के अधिकारियों के अनुसार, महिला कौन है, कहां की है, किसने उसकी हत्या की, हत्या के पीछे का कारण क्या है इसकी पड़ताल की जा रही है। बरामद लॉकेट पर पंजाबी में लिखा है। उस पर कानपुर का पता लिखा है। ऐसा लॉकेट दक्षिण के लोग ज्यादा पहनते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed