फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   d pharma first year result not released

डी फार्मा प्रथम वर्ष का रिजल्ट जारी नहीं

Fri, 27 May 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
d pharma first year result not released
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के डी फार्मा प्रथम वर्ष की परीक्षा का परिणाम अभी तक जारी नहीं हो पाया है, जबकि दूसरे सत्र की परीक्षा शुरू होने के कगार पर है, जिसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन तैयारी में भी जुट गया है, लेकिन प्रथम वर्ष्ज्ञ की परीक्षा का परिणाम जारी नहीं होने से छात्रों में रोष है। कोरोना के कारण पूर्वांचल विश्व विद्यालय के डी फार्मा प्रथम वर्ष की परीक्षा नहीं हो पाई थी, जिसे विश्व विद्यालय प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए इस प्रथम वर्ष की परीक्षा फरवरी माह में कराई, जिसका परिणाम विश्व प्रशासन ने अप्रैल माह में घोषित करने का दावा किया थास, लेकिन वह अभी तक परिणाम घोषित नहीं कर पाया है। उधर दूसरे सत्र की परीक्षा भी शुरू होने के कगार पर पहुंच गई है। विश्व विद्यालय प्रशासन परीक्षा सकुशल कराने की तैयारी में जुटा हुआ है, लेकिन प्रथम वर्ष के परीक्षा का परिणाम घोषित नहीं होने से छात्रों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है। विभागाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि एक-दो दिन में डी फार्मा प्रथम वर्ष के परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed