फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Crowds of faithful gathered in Govardhan Puja

गोवर्धन पूजा में जुटी आस्थावानों की भीड़

Fri, 13 Nov 2015 11:59 PM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Fri, 13 Nov 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Crowds of faithful gathered in Govardhan Puja
कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा के मौके पर आयोजित गोवर्धन पूजा में बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालुओं ने गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा कर हवन यज्ञ किया। शहर के बारीनाथ मठ में योगी देवनाथ की देखरेख में गोवर्धन पूजा की गई।
विज्ञापन


  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री पारसानाथ यादव ने कहा कि जीवन में गुरु का स्थान सर्वोपरि होता है।  योगी देवनाथ ने कहा कि सभी धर्म एक हैं। टीडी कालेज के प्रबंधक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि सभी को धर्म के मार्ग का
विज्ञापन


अनुसरण करना चाहिए।  इस मौके पर केएन सिंह, सुरेंद्र सिंह, यादवेंद्र चतुर्वेदी, श्याम मोहन, सीओ सीटी अभिषेक सिंह, डा. रजनी कांत द्विवेदी, डा. अब्दुल कादिर खां आदि थे। संचालन कवि सभाजीत द्विेवदी प्रखर ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बक्शा ब्लाक के बरपुर गांव स्थित राधा कृष्ण मंदिर में गोवर्धन पर्वत के प्रतीक स्थल की परिक्रमा कर सुख समृद्धि और शांति की कामना की। गाय और बैलों को टीका लगाकर आरती कर पूजा की गई। राधा कृष्ण धर्म मंडल परिवार बरपुर की


ओर से यहां चार दिन कृष्णलीला के मंचन के बाद दीपावली उत्सव मनाया जाता है। फिर अगले दिन कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा के मौके पर गोवर्धन पूजा होती है।

 गोवर्धन पूजा भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति का पर्व है। गोकुलवासियों पर कुपित होकर इंद्र ने जब तेज वर्षा की तो गोकुल वासियों में हाहाकार मच गया।

 उनकी रक्षा के लिए ही भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपने अंगुली पर उठाकर गोकुल के लोगों की रक्षा की थी। गोवर्धन गोधन की रक्षा करते हैं। वृक्ष देते है उनका पूजन वंदन करना चाहिए। पूजा में काफी लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed