फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Crowd of devotees gathered at Chowkiyan Dham grand decoration of Mata Sheetla with Rajni

Jaunpur News: चौकियां धाम में लगा भक्तों का रेला, रजनी, टेगड़ी व गेंदा के फूल से माता शीतला का भव्य श्रृंगार

Mon, 16 Jun 2025 01:48 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 16 Jun 2025 01:48 PM IST
सार

माता शीतला चौकियां धाम में पहुंचे भक्तों ने जमकर माता का जयकारा लगाया। जानकारी के अनुसार 40 हजार श्रद्धालुओं ने  माता के चरणों में मत्था टेका। इसके साथ ही फूल प्रसाद का चढ़ावा चढ़ाया।
 

विज्ञापन
Crowd of devotees gathered at Chowkiyan Dham grand decoration of Mata Sheetla with Rajni
माता के दरबार में लगी भक्तों की कतार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शीतला चौकिया धाम में सोमवार को भोर से ही श्रद्धालुओं का दर्शन के लिए तांता लग रहा। माता शीतला के दर्शन के लिए जनपद के साथ-साथ गैर जनपद से भी श्रद्धालु पहुंचे। सोमवार को सुबह सवा पांच बजे शिव कुमार पंडा ने माता शीतला की आरती उतारी उसके बाद भारी श्रद्धालुओं की कतार लग गई एक-एक करके लोग हाथ में नारियल चुनरी लेकर माता रानी को चढ़ाते हुए दर्शन पूजन किए।

विज्ञापन


वहीं दोपहर में माता शीतला का भव्य श्रृंगार रजनी, टेगड़ी, गेंदा के फूल से किया गया। पीली चुनरी माता को चढ़ाई गई। मंदिर में आरती करने वाले शिव कुमार पंडा ने बताया कि शुक्रवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लोग मुंडन संस्कार व दर्शन पूजा करते रहें। कई ऐसे श्रद्धालु पहुंचे जिन्होंने कड़ाही चढ़ा कर माता को प्रसाद चढ़ाया।
विज्ञापन


भीषण गर्मी को देखते हुए जगह- जगह ठंडे पानी की व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा की दृष्टि से लगभग 14 पुलिसकर्मी व चौकी इंचार्ज चौकियां धाम मंदिर परिसर में लग रहे। माता के जयकारा से पूरा वातावरण भक्तिमय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed