फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Workers took the lives hanging in debt

कर्ज में डूबे श्रमिक ने फांसी लगा दी जान

Mon, 22 Feb 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 22 Feb 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Workers took the lives hanging in debt
चंदवक थाना क्षेत्र के उमरवार भदवार गंाव में सोमवार को श्रमिक ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार वालों के मुताबिक कर्ज में डूबने की वजह से इन दिनों वह तनाव में था। उसका शव घर से दूर आम के पेड़ पर नाइलान की
विज्ञापन


 रस्सी से लटकता पाया गया। गांव निवासी अरविंद (40) आठ बजे घर से दूर दूसरे के खेत की सिंचाई के लिए गया था।  करीब नौ बजे घास काटने निकली महिलाओं ने पेड़ पर लटकता शव देखा तो शोर मचाया। मौके पर भीड़ जमा
विज्ञापन


 हो गई। वह तीन पुत्र और तीन बेटियों का पिता है। सबसे बड़ी बेटी 10वीं की परीक्षा दे रही है। मृतक की पत्नी राधिका का कहना है कि परिवार की आजीविका चलाने के लिए उसके पास मजदूरी के अलावा कोई रास्ता नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 आवंटन में मिली भूमि को समतल करने के लिए कर्ज लिया गया था। बाद में कर्ज लेकर अरविंद ने साइकल का पंचर बनाने और उसके  पार्ट की दूकान खोल ली थी। दूकान नहीं चली और पैसा भी डूब गया।


 धीरे धीरे कर्ज बढ़ता गया और परिवार का खर्च भी बढ़ता गया। इधर बीच दो तीन लोग कर्ज वापस करने का दबाव बना रहे थे जिससे वह काफी तनाव में थे। अरविंद अपने परिवार का एक मात्र कमासुत सदस्य था। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed