{"_id":"fb4771d72cc29b01aad3d74cea53de78","slug":"with-two-innocents-dead-burnt-married-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मासूमों के साथ जल मरी विवाहिता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो मासूमों के साथ जल मरी विवाहिता
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
Updated Sat, 06 Jun 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर थाना क्षेत्र के असवां गांव में गुरुवार की रात विवाहिता ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ आग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर देवर प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया है।
तीनों के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।असवां गांव निवासी विकास सिंह की पत्नी पिंकी सिंह (27) गुरुवार की रात खाना खाने के बाद अपने दोनों बच्चों दिव्य (3) और ज्ञानवी (चार माह) के साथ अपने कमरे में सोने के लिए गई थी। घर वालों के मुताबिक करीब आधी
रात को कमरे में बच्चों और महिला की चीख सुन लोग दौड़े लेकिन मुख्य गेट में बाहर से ताला बंद होने के कारण आसपास वाले अंदर नहीं घुस पाए। कुछ देर बाद ताला तोड़कर अंदर गए तो तीनों की मौत हो चुकी थी। घर वालों का कहना है कि सास बाहर सो रही थी और देवर छत पर सोया था। पिंकी ने ही गेट में ताला बंद कर दिया था और
विज्ञापन
बिस्तर पर बच्चों को एक साथ लेकर मिट्टी का तेल उड़ेल कर आग लगा ली थी। घटना की खबर मिलने पर मृतका के पिता रामपुर सकरा गांव निवासी अमरनाथ सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने थाने में पति, देवर, सास समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिंकी की
शादी मई 2011 में हुई थी। रामपुर एसओ तहसीलदार सिंह का कहना है कि पति समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया गया है।