फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Wine of the illegal factory busted

शराब बनाने के अवैध कारखाने का भंडाफोड़

Thu, 27 Aug 2015 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Thu, 27 Aug 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
Wine of the illegal factory busted
आबकारी विभाग और पुलिस की साझा टीम ने बुधवार को सुजानगंज थाना क्षेत्र के खेमपुर गांव में छापा मारकर शराब बनाने के अवैध कारखाने का भंडाफोड़ किया।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में निर्मित और अर्ध निर्मित शराब समेत एक ट्रक माल बरामद किया है। मौके से तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।

कारखाने में काम करने वाले दर्जनों मजदूर पीछे के दरवाजे से भाग निकले। आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि खेमपुर गांव में स्थित एक घर के अंदर अवैध शराब बनाने का कारखाना चलता है।

जिला आबकारी अधिकारी देव नारायण दुबे के निर्देश पर आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर  गुलाब सिंह, राजेश्वरी मौर्य, रामअधार पाल, अरुण यादव, अरुण मौर्य एसओ सुजानगंज केके मिश्रा, सीओ बदलापुर दीपनारायण मय फोर्स के खेमपुर
विज्ञापन


गांव पहुंचे। यहां राघव राम के घर पर पुलिस ने छापा मारा। मकान की बाउंड्री के भीतर का नजारा देख पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारी भी हैरान रह गए। यहां से 10 ड्रम में भरी 600 लीटर स्प्रिट, दो सौ एमएल की 2750
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसी, तीन झाल में भरे ढक्कन, दो पैकिंग की मशीनें, आबकारी विभाग से मिलता जुलता होलोग्राम, कलर बनाने का केमिकल सहित अन्य उपकरण और बर्तन बरामद किए गए। एक  ट्रक में भरकर सारा माल सुजानगंज थाने में लाया


 गया। थानाध्यक्ष सुजानगंज केके मिश्रा ने बताया कि बरामद स्प्रिट और अन्य केमिकल्स की कीमत 10 लाख से अधिक होने का अनुमान है।

मौके से राघव राम और उनके बेटे शैलेश व ऊदल को गिरफ्तार कर लिया गया है। खबर लिखे जाने तक उनके खिलाफ थाने में लिखा पढ़ी की कार्यवाही चल रही थी।

उधर, आबकारी विभाग की टीम ने नगर कोतवाली क्षेत्र के धरनीधरपुर और सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में भी छापेमारी कर अवैध शराब के अड्डों का भंडाफोड़ किया।

 जिला आबकारी अधिकारी देवनारायण दुबे ने बताया कि धरनीधरपुर से 50 लीटर शराब, और डेढ़ हजार लीटर लहन बरामद किया गया। लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया।

सरायख्वाजा 80 लीटर शराब और एक हजार लीटर लहन बरामद किया गया। दोनों स्थानों पर किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। भट्ठी को नष्ट करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed