{"_id":"594ebb134f1c1ba3228b4811","slug":"wife-murdered-husband-s-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने ही कराई थी पति की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी ने ही कराई थी पति की हत्या
jaunpur
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
पति की हत्या कराने वाली महिला और उसका प्रेेमी।
- फोटो : jaunpur
मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के सुभाषपुर में 13 जून को हत्या कर फेंके गए शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने घटना का खुलासा किया है। एसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि युवक की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी और एक अन्य के साथ मिल की की थी। तीनों को गिरफ्तार कर बाइक, तीन मोबाइल और कत्ल में प्रयोग किया गया हथियार बरामद किया।
तेरह जून को एक अज्ञात शव बरामद होने पर पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी थी। शव की पहचान पंकज निवासी तुलसी, थाना देशाई, जिला गढ चिरौली महाराष्ट्र के रूप में हुई। पंकज अपनी पत्नी रूपाली को लेकर वाराणसी फूलपुर के करखियांव में रहता था। घटना के दिन वह सुभाषपुर में एक बारात में डांस करने गया था।
जहां रूपाली के कहने पर उसके प्रेमी सत्यम गोंड उर्फ छोटू और सचिन गौंड उर्फ चिंटू निवासी करखियांव ने 12/13 जून की रात मड़ियाहूं के सुभाषपुर केडीएस स्कूल के पीछे उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। साथ ही पंकज के मोबाइल का सिम तोड़कर फेंक दिया और सेट अपने साथ लेते गए।
विज्ञापन
घटना के खुलासे के लिए एसपी शैलेश पांडेय ने इंस्पेक्टर मड़ियाहूं को लगाया था। सर्विलांस से लोकेशन मिला कि 24 जून को हत्या के आरोपी सत्यम और सचिन रूपाली को छोड़ने आए थे। वह अपने गांव जा रही थी। इसी बीच उन्हें पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि सत्यम का रूपाली से अवैध संबंध था। रूपाली ने इसमें बाधा बने पति पंकज की हत्या करा दी।
पुलिस अधीक्ष्ाक शैलेश पांडेय ने बताया कि घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार का इनाम दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हत्या के आरोपी सत्यम उर्फ छोटू, सचिन गौंड उर्फ चिंटू और रूपाली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।