{"_id":"56f415af4f1c1b6933f14d24","slug":"village-chief-son-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान पुत्र की पीट-पीटकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राम प्रधान पुत्र की पीट-पीटकर हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Thu, 24 Mar 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइन बाजार थानाक्षेत्र के सैदनपुर गांव में मंगलवार की रात लाठी-डंडे से पीटकर प्रधान के बेटे की हत्या कर दी गई। पुलिस ने पांच आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया। गांव में दो मार्च की रात हुई एक हत्या के प्रतिशोध में यह वारदात हुई है। सैदनपुर में दो मार्च की रात गांव निवासी ओम प्रकाश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
इस घटना में ग्राम प्रधान शीला गुप्ता के बड़े पुत्र पवन गुप्ता आरोपी है। घटना के बाद से ही उनका परिवार घर में ताला लगाकर बाहर रह रहा है। मंगलवार की रात को ग्राम प्रधान का दूसरा बेटा प्रेम गुप्ता (22) बाइक से घर आया। वह जैसे ही घर पहुंचा, पहले से ही ताक में रहे छह से अधिक लोगों ने लाठी-डंडे लेकर उसे दौड़ा लिया। वह भागा, लेकिन कुछ दूर जाकर लोगों ने उसे पकड़ लिया और पीटते हुए उसके घर तक ले गए। सूचना पर पुलिस पहुंची तो हमलावर फरार हो गए।
घायल युवक को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से वाराणसी रेफर कर दिया गया, लेकिन ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान शीला गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने पांच के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर भोला, सोनू और रामआसरे को गिरफ्तार कर लिया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात है।