{"_id":"5ff07e838ebc3e3c5714977a","slug":"up-pathology-operator-s-son-kidnapped-for-tuition","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ट्यूशन के लिए निकले पैथोलॉजी संचालक के बेटे का अपहरण, मोबाइल पर मैसेज कर मांगी फिरौती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: ट्यूशन के लिए निकले पैथोलॉजी संचालक के बेटे का अपहरण, मोबाइल पर मैसेज कर मांगी फिरौती
Sun, 03 Jan 2021 12:02 AM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 03 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल का स्क्रीनशॉट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर जिले के शाहगंज नगर के अयोध्या मार्ग से शनिवार सुबह 10 बजे ट्यूशन पढ़ने जा रहे यूकेजी के छात्र का बदमाशों ने अपहरण कर लिया। बदमाशों ने शाम चार बजे छात्र के पिता के मोबाइल पर मेसेज भेजकर सात लाख रुपये की फिरौती मांगी है। सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
अयोध्या मार्ग स्थित बैंकर्स कॉलोनी निवासी दीपचंद यादव बीबीगंज में पैथोलॉजी चलाते हैं। उनका पुत्र अभिषेक (7) घर से थोड़ी दूर साउथ इंडियन स्कूल में यूकेजी का छात्र है। लॉकडाउन में विद्यालय बंद होने के कारण अभिषेक समीप ही यादव कॉलोनी निवासी एक शिक्षिका से ट्यूशन पढ़ता है। शनिवार सुबह अभिषेक घर से ट्यूशन के लिए निकला,लेकिन शिक्षिका के घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। इस बीच, शाम करीब चार बजे बालक के पिता के मोबाइल पर मेसेज आया। इसमें लिखा था कि बच्चे का अपहरण कर लिया गया है। सात लाख रुपये दे दो नहीं तो बच्चे की जान ले ली जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस और सीओ अंकित कुमार पहुंचे। एएसपी सिटी डॉ. संजय कुमार ने भी परिवार के लोगों से जानकारी ली। एसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। जांच की जा रही है। जल्द बालक का पता लगा लिया जाएगा।