{"_id":"593d906a4f1c1ba75d9bf1b5","slug":"two-killed-11-injured-including-maid","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती समेत दो की मौत, 11 घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती समेत दो की मौत, 11 घायल
jaunpur
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
पेड़ से टकराई बोलेरो।
- फोटो : jaunpur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अलग-अलग इलाके में हुए सड़क हादसों में युवती समेत दो लोगों की मौत हो गई और 11 लोग गायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गंभीर रूप से घायल दो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मड़ियाहूं : बरसठी थाना क्षेत्र के दबिलहा गांव निवासी राजकुमार पाल (25) तथा सरायख्वाजा के हमजापुर निवासी विपिन पाल एकही बाइक पर सवार होकर किसी वैवाहिक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रात साढ़े दस बजे बेलवा बाजार में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्त्य केंद्र पहुंचाया गया जहां डाक्टर ने राजकुमार पाल को मृत घोषित कर दिया।
डोभी : क्षेत्र के रेहारी गांव निवासी बालेन्द्र सिंह के यहाँ से बारात वाराणसी गई थी। जहां से रविवार सुबह कुछ बाराती बोलेरो से वापस घर आ रहे थे। बीरीबारी बाजार के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। उसमें सवार सौम्या(21) पुत्री समरबहादुर सिंह निवासी टिकरी कलां थाना खेतासराय की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि चालक छेदी(45) निवासी अनेकपुर , सुषमा(32) पुत्री बालेन्द्र सिंह निवासी रेहारी, स्वाति(22) पुत्री समर बहादुर निवासी टिकरी कलां, संदीप प्रजापति (32) निवासी नरहन केराकत, रिंकू प्रजापति (25) पुत्र शिव सागर बरजी चोलापुर वाराणसी घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां डाक्टर ने चालक छेदी व संदीप प्रजापति की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर : क्षेत्र के इटहरा गांव निवासी पवन सरोज (24) व राजू सरोज (18) बाइक से मुंगराबादशाहपुर की तरफ़ आ रहे थे। कुछ दूर सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। दोनों सगे भाई गम्भीर रूप से घायल हो गए। राजू की हालत गम्भीर होने पर पीएचसी से इलाहाबाद रेफर कर दिया गया ।
गौराबादशाहपुर : पिलखिनी मोड़ के पास शनिवार की रात दो बाइक की सीधी टक्कर में एक ही बाइक पर सवार अमरा गांव निवासी मिथुन कुमार (25) और संजय (45) निवासी जलालपुर घायल हो गए। खुटहन: उसरौली गांव में आयोजित शादी समारोह से शनिवार की रात लौट रहा डीजे वाहन गांव के बाहर पहुंचा था तभी अनियंत्रित होकर पलट गया।
डीजे संचालक सरपतहा थाना क्षेत्र के पिपरौल गांव निवासी रवि कुमार (20) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।