फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Traders massacre revealed , one arrested

व्यापारी हत्याकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार

Sun, 27 Sep 2015 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Sun, 27 Sep 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
Traders massacre revealed , one arrested
सिकरारा थाना क्षेत्र के गुलजारगंज के पास बीते 10 सितंबर को गोली मारकर हुई व्यापारी की हत्या और लूट के खुलासा करते हुए पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि लूटी गई रकम 7.50 लाख के बजाय सिर्फ सवा लाख ही थी। गिरफ्तार अभियुक्त दिनेश यादव महराजगंज थाना क्षेत्र के राजपुर रुखार गांव का निवासी है। उसने अपने तीन और साथियों का नाम भी बताया है।
विज्ञापन


मछलीशहर कस्बा के महतवाना मोहल्ला निवासी गल्ला व्यवसायी विनोद कुमार जायसवाल 10 सितंबर को अपनी कार से अकेले तगादा पर निकले थे। गुलजारगंज बाजार में उन्होंने दूकान पर चाय पी फिर जैसे ही कार में सवार हुए, तभी दो और युवक गेट खोलकर कार में बैठ गए और बाजार से थोड़ी दूर जाने पर विनोद जायसवाल की गोली मार दी। कार में रखा रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


मृतक के भाई विनय कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या और लूट का केस दर्ज किया था। खुलासे के लिए सीओ सदर के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। शनिवार को पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेंस में एसपी राजू बाबू सिंह ने बताया कि सर्विलांस से शुक्रवार को तिवारीपुर तिराहे के पास से थानाध्यक्ष केके चौबे ने बदमाश दिनेश यादव को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त ने घटना में शामिल अपने तीन अन्य साथियों का नाम बताया है। उसने बताया कि लूटे गए बैग में एक लाख 29 हजार 960 रुपये थे। उसके हिस्से में 20 हजार रुपये आए थे। उसने अपने साथियों का नाम जिलेदार यादव निवासी प्यारेपुर थाना सुजानगंज, सतीश यादव निवासी शेरवा थाना सिकरारा और प्रवेश मिश्र निवासी सवंशा महराजगंज बताया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed